LOADING...
IPL 2026, MI बनाम KKR: इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जोरदार टक्कर
MI और KKR के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल सकती है (फाइल तस्वीर)

IPL 2026, MI बनाम KKR: इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जोरदार टक्कर

Mar 28, 2026
05:06 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित होगा और इस मैच का रोमांच से भरपूर रहने की उम्मीद है। मैच में दोनों टीमों के कुछ खिलाड़ियों के बीच बल्ले और गेंद से जोरदार टक्कर देखने को मिल सकती है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सा खिलाड़ी बाजी मारता है। आइए आंकड़ों पर नजर डाल लेते हैं।

#1

रोहित शर्मा बनाम सुनील नरेन 

KKR के स्पिनर सुनील नरेन MI के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के लिए हमेशा मुश्किल साबित हुए हैं। नरेन ने इस टूर्नामेंट में रोहित को 8 बार आउट किया है, जो किसी एक गेंदबाज द्वारा किसी एक बल्लेबाज को सबसे ज्यादा बार आउट करने का रिकॉर्ड है। रोहित ने नरेन के खिलाफ 21 पारियों में 134 गेंदों पर सिर्फ 141 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट सिर्फ 106.71 की रही है, जिसे बेहद साधारण माना जाता है।

#2

सूर्यकुमार यादव बनाम वरुण चक्रवर्ती 

MI के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने KKR के खिलाफ 43.09 की औसत से 474 रन बनाए हैं। उनका रिकॉर्ड तो शानदार रहा है, लेकिन रहस्यमयी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें काफी परेशान किया है। MI के इस बल्लेबाज ने उनके खिलाफ 43 गेंदों पर सिर्फ 42 रन बनाए हैं और एक बार आउट भी हुए हैं। खास बात यह है कि दोनों खिलाड़ी पिछले कुछ वर्षों से भारत की टी-20 टीम में एक साथ खेलते आ रहे हैं।

Advertisement

#3

जसप्रीत बुमराह बनाम टिम साइफर्ट

जसप्रीत बुमराह और KKR के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज टिम साइफर्ट के बीच मुकाबला इस मैच की दिशा तय कर सकता है। हाल ही में हुए टी-20 विश्व कप में दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा था। हालांकि, इस भिड़ंत में बुमराह का पलड़ा भारी रहा है, जिन्होंने आठ मुकाबलों में साइफर्ट को 2 बार आउट किया है। साइफर्ट ने बुमराह के खिलाफ 120.45 के स्ट्राइक रेट से 53 रन बनाए हैं, जो इस टक्कर को और दिलचस्प बनाता है।

Advertisement