IPL 2026: MI ने मिचेल सैंटनर की जगह पर केशव महाराज को टीम में शामिल किया
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के बचे हुए मैचों के लिए मुंबई इंडियंस (MI) ने केशव महाराज को अपने साथ जोड़ा है। दरअसल, उन्हें चोटिल मिचेल सैंटनर की जगह पर टीम में शामिल किया गया है। बता दें कि सैंटनर कंधे की चोट के कारण बचे हुए मैचों से बाहर हो चुके हैं। MI ने महाराज को 75 लाख रुपये में अपनी टीम में जोड़ा है।
सैंटनर
सैंटनर ने इस सीजन में खेले सिर्फ 4 मैच
सैंटनर को यह चोट MI के पिछले घरेलू मैच के दौरान लगी थी, जब वे चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ बाउंड्री के पास कैच लेने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने इस सीजन में 4 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 25.00 की औसत और 8.92 की स्ट्राइक रेट के साथ 5 विकेट लिए थे। बल्लेबाजी में वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे। उन्होंने 2 पारियों में कुल 26 रन बनाए।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
📝𝐌𝐮𝐦𝐛𝐚𝐢 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚𝐧𝐬 𝐬𝐢𝐠𝐧𝐬 𝐊𝐞𝐬𝐡𝐚𝐯 𝐌𝐚𝐡𝐚𝐫𝐚𝐣 𝐚𝐬 𝐑𝐞𝐩𝐥𝐚𝐜𝐞𝐦𝐞𝐧𝐭 𝐟𝐨𝐫 𝐌𝐢𝐭𝐜𝐡𝐞𝐥𝐥 𝐒𝐚𝐧𝐭𝐧𝐞𝐫
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 27, 2026
Mumbai Indians have confirmed the signing of South African left-arm spinner Keshav Maharaj as a replacement for Mitchell Santner, who has been… pic.twitter.com/B5e2R3zwy2
महाराज
RR से खेल चुके हैं महाराज
महाराज इससे पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने IPL 2024 में RR से खेलते हुए 2 मैचों में 2 विकेट लिए थे। अपने टी-20 क्रिकेट करियर में उन्होंने 218 मैचों में 27.63 की औसत और 7.12 की इकॉनमी रेट के साथ 191 विकेट लिए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 15 रन देते हुए 4 विकेट लेना रहा। वह 54 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 55 विकेट ले चुके हैं।