IPL 2026: SRH बनाम KKR मुकाबले में इन खिलाड़ियों के बीच हो सकता है कड़ा मुकाबला
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 45वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगा। SRH इस संस्करण 9 मैचों में से 6 जीत चुकी है और KKR ने 8 में से 2 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच पहले मुकाबले में SRH ने 65 रन से जीत दर्ज की थी। आइए इस मुकाबले में प्रमुख खिलाड़ियों के बीच होने वाली टक्कर पर नजर डालते हैं।
#1
अजिंक्य रहाणे बनाम पैट कमिंस
इस मुकाबले में SRH के कप्तान पैट कमिंस और KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। कमिंस और रहाणे पावरप्ले में आमने-सामने हो सकते हैं। कमिंस ने इस संस्करण 2 मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है, जबकि रहाणे बल्ले से संघर्ष करते नजर आए हैं। कमिंस ने IPL के 4 मुकाबलों में रहाणे के सिर्फ एक बार आउट किया है। इस दौरान रहाणे ने उनके खिलाफ 18 गेंदों में 26 रन बनाए हैं।
#2
हेनरिक क्लासेन बनाम सुनील नरेन
SRH के हेनरिक क्लासेन इस संस्करण शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 157.41 के स्ट्राइक रेट से 414 रन बनाए हैं। स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी करने के लिए मशहूर क्लासेन को बेहतरीन स्पिन गेंदबाज सुनील नरेन का सामना करना पड़ सकता है। क्लासेन ने अतीत में नरेन पर दबाव बनाते हुए 9 टी-20 पारियों में 100 रन बनाए हैं और उनकी स्ट्राइक रेट 169.49 की रही है। इस दौरान नरेन एक बार भी क्लासेन को आउट नहीं कर पाए।
#3
अभिषेक शर्मा बनाम वरुण चक्रवर्ती
इस सीजन में गेंदबाजों को जमकर परेशान करने वाले SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने IPL 2026 में 210 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 420 से अधिक रन बनाए हैं। उन्हें रोकने के लिए KKR अपने प्रमुख स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को उनके सामने ला सकती है। वरुण ने IPL के 4 मुकाबलों में केवल एक बार अभिषेक को आउट करने में सफल रहे हैं। इस दौरान अभिषेक ने उनके खिलाफ 20 गेंदों में 50 रन भी बनाए हैं।