IPL 2026: मनीष पांडे ने पकड़ा रयान रिकेल्टन का शानदार कैच, देखें वीडियो
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 65वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) के सलामी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। ईडन गार्डन स्टेडियम में वह 7 गेंदों का सामना करते हुए एक चौके की मदद से सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुए। KKR के मनीष पांडे ने उनका बेहतरीन कैच पकड़ा। इसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब पसंद किया जा रहा है।
कैच
कैमरून ग्रीन की गेंद पर पांडे ने पकड़ा कैच
KKR की ओर से पारी का तीसरा ओवर कैमरून ग्रीन करने आए। उनकी तीसरी गेंद पर रिकेल्टन ने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया, जिसमें गेंद सीधे ऊपर खड़ी हो गई। पांडे कवर-पॉइंट से दौड़ते हुए गेंद के नीचे पहुंचे। उन्होंने अपनी नजरें गेंद पर जमाए रखीं और डाइव लगाते हुए दोनों हाथों से सुरक्षित रूप से कैच लपक लिया। बता दें कि पांडे इसी सीजन में पहले भी शानदार कैच पकड़ चुके हैं।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
Two towering chances, two perfect grabs 😯
— IndianPremierLeague (@IPL) May 20, 2026
🎥 Manish Pandey and Cameron Green ice-cold in pressure moments 👏👏
Updates ▶️ https://t.co/Aw11jLoww5#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvMI | @KKRiders pic.twitter.com/BB391Y3l88