LOADING...
IPL 2026: LSG बनाम RR मुकाबले में इन खिलाड़ियों के बीच हो सकता है कड़ा मुकाबला
IPL 2026 में बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा

IPL 2026: LSG बनाम RR मुकाबले में इन खिलाड़ियों के बीच हो सकता है कड़ा मुकाबला

Apr 21, 2026
08:26 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 32वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला बुधवार (22 अप्रैल) को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। LSG फिलहाल 6 मैचों में सिर्फ 2 जीत के साथ अंक तालिका में 9वें स्थान पर है, जबकि RR अपने पिछले 2 मैच हारने के बावजूद तीसरे स्थान पर है। आइए यहां प्रमुख खिलाड़ियों के बीच होने वाली टक्कर पर नजर डालते हैं।

#1

वैभव सूर्यवंशी बनाम मोहम्मद शमी

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी और भारत के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक मोहम्मद शमी के बीच का मुकाबला देखने लायक होगा। सूर्यवंशी की स्ट्राइक रेट 236.53 की है, जो IPL 2026 में 200 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सबसे अधिक है। वहीं, शमी ने इस सीजन में अपनी सटीक गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया है। 3 इसके अलावा, लखनऊ की पिच पर ऊपर की ओर आती गेंदों पर खेलना आसान नहीं होगा।

#2

मिचेल मार्श बनाम जोफ्रा आर्चर

दूसरी ओर, LSG के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श का सामना जोश से भरे जोफ्रा आर्चर से होगा, जिससे यह मिनी-एशेज मुकाबला बन जाएगा। ESPN क्रिकइंफो के अनुसार, इंग्लिश तेज गेंदबाज ने 3 टी-20 पारियों में मार्श को सिर्फ एक बार आउट किया है। इस मुकाबले में मार्श की स्ट्राइक रेट 144.44 की रही है। आर्चर ने IPL 2026 में अब तक 6 मैचों में 22.37 की औसत से कुल 8 विकेट अपने नाम किए हैं।

Advertisement

#3

निकोलस पूरन बनाम नांद्रे बर्गर

LSG के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार निकोलस पूरन इस संस्करण में अब तक पूरी तरह से फॉर्म से बाहर हैं। वह 6 पारियों में सिर्फ 51 रन बनाने में सफल रहे हैं, लेकिन एक बड़ी पारी से अपनी पुरानी लय वापस पा सकते हैं। गौरतलब है कि नांद्रे बर्गर के खिलाफ उनकी स्ट्राइक रेट 196.29 की रही है। हालांकि, RR के इस तेज गेंदबाज ने 6 टी-20 पारियों में पूरन को 2 बार आउट करने में भी सफल रहे हैं।

Advertisement