LOADING...
IPL 2026: LSG बनाम PBKS मुकाबले का प्रीव्यू और आंकड़े, जानिए कैसी होगी लखनऊ की पिच
LSG आखिरी मैच में जीत दर्ज करना चाहेगी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: LSG बनाम PBKS मुकाबले का प्रीव्यू और आंकड़े, जानिए कैसी होगी लखनऊ की पिच

May 22, 2026
04:54 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 68वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से होगा। LSG प्लेऑफ के दौड़ से बाहर हो गई है। ऐसे में वह अपना आखिरी मैच जीतकर ये सीजन समाप्त करना चाहेगी। वहीं, PBKS अभी प्लेऑफ की दौड़ में है। ऐसे में वह हर हाल में ये मुकाबला जीतना चाहेगी। LSG ने अब तक 4 मुकाबले जीते हैं। वहीं, PBKS को 6 मैच में जीत मिली है।

हेड-टू-हेड

दोनों टीमों के बीच लगभग बराबरी का रहा है मुकाबला 

IPL के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मैच हुए हैं। इस दौरान LSG को 3 मैच में जीत मिली है। PBKS ने 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं। इस सीजन दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। पहले मैच में PBKS को 54 रन से शानदार जीत मिली थी। IPL 2025 के दोनों मुकाबले भी PBKS ने ही अपने नाम किए थे। LSG को PBKS के खिलाफ आखिरी जीत 2024 में मिली थी।

संयोजन

इस संयोजन के साथ नजर आ सकती है PBKS 

PBKS को अपने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 23 रन से हार का सामना करना पड़ा था। PBKS लगातार 6 मैच हार चुकी है। टीम की गेंदबाजी इन मुकाबलों में बेहत खराब रही है। ऐसे में अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे। संभावित एकादश: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बरार, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

Advertisement

प्लेइंग इलेवन

इस प्लेइंग इलेवन के साथ नजर आ सकती है LSG 

LSG को अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 7 विकेट से करारी हार मिली थी। टीम की गेंदबाजी मैच में बेहद खराब रही थी। ऐसे में वह PBKS के खिलाफ मैच में सुधार करना चाहेंगे। पिछले मैच में नहीं खेले मोहम्मद शमी की वापसी तय मानी जा रही है। संभावित एकादश: मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव।

Advertisement

जानकारी

ये हो सकते हैं इम्पैक्ट सब्स प्लेयर

PBKS: मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, मुशीर खान और प्रवीण दुबे। LSG: मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, हिम्मत सिंह और अर्शिन कुलकर्णी।

पिच

कैसा है इकाना स्टेडियम की पिच का मिजाज?

इकाना स्टेडियम की पिच का निर्माण काली मिट्टी से किया गया है। इस पर स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। यहां शुरुआत में तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है, लेकिन समय निकलने के साथ-साथ स्पिनर्स हावी होने लगते हैं। पिछले संस्करण में यहां बल्लेबाजी भी काफी अच्छी हुई थी। पहले 200+ के स्कोर बनने मुश्किल होते थे, लेकिन अब यहां रन बनते हैं। हाउस्टेट के मुताबिक, मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 173 रन है।

मौसम

ऐसा रहेगा लखनऊ का मौसम 

एक्यूवेदर के अनुसार, 23 मई को लखनऊ का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में एक मजेदार मैच हो सकता है।

प्रदर्शन

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर 

LSG के लिए मार्श ने पिछले 10 मैचों में 169.72 की स्ट्राइक रेट से 499 रन बनाए हैं। पूरन के बल्ले से पिछले 10 मैचों में 210 रन निकले हैं। PBKS के लिए कॉनॉली ने पिछले 10 मैच में 162.22 की स्ट्राइक रेट से 365 रन बनाए हैं। गेंदबाजों में प्रिंस ने पिछले 10 मैच में 8.58 की इकॉनमी से 11 विकेट लिए हैं। PBKS से अर्शदीप ने पिछले 10 मैचों में 9.75 की इकॉनमी से 14 विकेट चटकाए हैं।

जानकारी

कब और कहां देखें मुकाबला? 

LSG और PBKS के बीच यह मुकाबला 23 मई को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

Advertisement