LOADING...
IPL 2026: कुलदीप यादव ने 10वीं बार चटकाया 3 विकेट हॉल, बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'
कुलदीप यादव ने जीता 'प्लेयर ऑफ द मैच' पुरस्कार (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: कुलदीप यादव ने 10वीं बार चटकाया 3 विकेट हॉल, बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'

May 25, 2026
12:09 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 70वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के स्पिनर कुलदीप यादव ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। यह उनके IPL करियर का 10वां 3 विकेट हॉल रहा है। उनकी इस बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत ही DC को मैच में 40 रन से जीत दर्ज करने के सफलता मिली। उन्हें इस बेहतरीन गेंदबाजी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

गेंदबाजी

कैसी रही कुलदीप की गेंदबाजी?

KKR को 204 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कुलदीप ने 87 रन के स्कोर पर कैमरून ग्रीन (2) के रूप में तीसरा झटका देते हुए अपने विकेटों का खाता खोला। इसके बाद भी कुलदीप की बेहतरीन गेंदबाजी जारी रही और उन्होंने KKR के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। उन्होंने अजिंक्य रहाणे (63) और रिंकू सिंह (0) को आउट करते हुए DC को मजबूत कर दिया। उन्होंने 4 ओवर में केवल 29 रन खर्च किए।

गेंदबाजी

कैसा रहा है कुलदीप का IPL करियर?

कुलदीप ने साल 2016 में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह 110 मुकाबले खेले हैं और इसकी 106 पारियों में 27.94 की औसत से 112 विकेट लिए हैं। उनकी इकॉनमी रेट 8.25 की रही है। इस खिलाड़ी ने 4 बार 4 विकेट हॉल भी अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/14 का रहा है। वह IPL 2026 में 12 मैचों की 11 पारियों में 10 विकेट लेने में सफल रहे हैं।

Advertisement

गेंदबाजी

एनगिडी ने भी चटकाए 3 विकेट

मैच में कुलदीप के अलावा लुंगी एनगिडी ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने फिन ऐलन (20) को क्लीन बोल्ड करते हुए मैच में अपने विकेटों का खाता खोला। इसके बाद उन्होंने मनीष पांडे (25) और वरुण चक्रवर्ती (5) को भी अपना शिकार बनाया। उन्होंने अपने कोटे के 3.4 ओवर में 27 रन खर्च किए। उन्होंने IPL 2026 में 12 मैचों की 11 पारियों में 13 विकेट अपने नाम किए हैं।

Advertisement