LOADING...
IPL 2026: KKR ने MI को हराते हुए अपनी छठी जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स
KKR ने जीता मैच (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: KKR ने MI को हराते हुए अपनी छठी जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स

May 21, 2026
12:17 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 65वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 4 विकेट से हराते हुए अपनी छठी जीत दर्ज की। ईडन गार्डन स्टेडियम में हुए मैच में MI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। जवाब में KKR ने मनीष पांडे (45) की पारी की मदद से 18.5 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

लेखा-जोखा 

इस तरह से जीती KKR की टीम 

MI ने 23 रन के स्कोर तक रयान रिकेल्टन (6), रोहित शर्मा (15) और नमन धीर (0) के विकेट गंवाए। खराब शुरुआत के बाद भी MI ने निरंतर विकेट गंवाए। इस बीच कॉर्बिन बॉश ने 18 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में KKR को फिन एलन (8) और अजिंक्य रहाणे ने 21 रन बनाए। इसके बाद मनीष पांडे (45) और रोवमैन पॉवेल (40) ने जीत में अहम भूमिका निभाई।

तिलक 

तिलक वर्मा ने बनाया ये अनचाहा रिकॉर्ड 

तिलक वर्मा आज के मैच में बॉउंड्री लगाने के लिए जूझते हुए नजर आए। उन्होंने अपनी पारी में 25 गेंद खेलने के बाद सुनील नरेन को छक्का लगाया। वह मैच में 32 गेंदों में केवल 20 रन बनाने के बाद कार्तिक त्यागी की गेंद पर आउट हुए। उनका कैच अनुकूल रॉय ने लपका। उनकी स्ट्राइक रेट मैच में सिर्फ 62.50 की रही। वह इस संस्करण में एक पारी में सर्वाधिक गेंद खेलने के बाद बॉउंड्री लगाने वाले बल्लेबाज बने।

Advertisement

सूर्यकुमार 

सूर्यकुमार का खराब फॉर्म जारी 

MI के प्रमुख बल्लेबाज सूर्यकुमार ने निराश किया। वह 6 गेंदों में 2 चौकों और एक छक्के की मदद से 15 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार ने IPL 2026 में 12 मुकाबले खेले हैं और इसकी 12 पारियों में 17.50 की बेहद खराब औसत के साथ सिर्फ 210 रन बनाए हैं। इस खिलाड़ी ने केवल 148.93 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला है।

Advertisement

नरेन 

नरेन ने की किफायती गेंदबाजी

नरेन ने अपने 4 ओवर में 3.20 की इकॉनमी रेट के साथ 13 रन देते हुए एक विकेट लिया। इस अनुभवी स्पिनर ने हार्दिक पांड्या को बोल्ड किया। सौरभ दुबे ने अपने 4 ओवर के कोटे में 34 रन देते हुए 2 सफलताएं हासिल की। ग्रीन ने भी गेंदबाजी में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इस ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने 3 ओवर में 23 रन देते हुए 2 विकेट अपने नाम किए।

जानकारी

इस सीजन में किफायती रहे हैं नरेन 

IPL 2026 में नरेन शानदार लय में नजर आए हैं। उन्होंने 12 मुकाबलों में 21.50 की औसत से 14 विकेट झटके हैं, जबकि उनकी इकॉनमी 6.40 की रही है।

बॉश 

कॉर्बिन बॉश ने किया उम्दा ऑलराउंड प्रदर्शन 

बॉश ने मुश्किल घड़ी में बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभाला। उन्होंने 18 गेंदों में 177.78 की स्ट्राइक रेट के साथ 3 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 32 रन बनाए। इसके बाद गेंदबाजी में उन्होंने अपने 3 ओवर में 30 रन देते हुए 3 सफलताएं हासिल की। इस दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर ने रहाणे, ग्रीन और तेजस्वी दहिया के विकेट चटकाए। वह अपनी टीम से सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए।

पांडे 

पांडे ने खेली मैच जिताऊ पारी 

लक्ष्य का पीछा करते हुए KKR ने जब 10 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट खोया, तब पांडे क्रीज पर आए। उन्होंने एक छोर से टिककर बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभाला। उन्होंने 33 गेंदों का सामना करते हुए 45 रन बनाए। वह अपने IPL करियर के 23वें अर्धशतक से चूक गए। उनकी पारी का अंत जसप्रीत बुमराह ने किया। बता दें कि पांडे इस सीजन में पहली बार बल्लेबाजी करते हुए नजर आए।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

Advertisement