कौन हैं प्रफुल हिंगे, जिन्होंने IPL डेब्यू में पहले ओवर में लिए 3 विकेट?
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 21वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की ओर से डेब्यू करते हुए तेज गेंदबाज प्रफुल हिंगे ने इतिहास रच दिया। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स (RR) की पारी के पहले ओवर में 3 विकेट लेकर विपक्षी टीम की खराब शुरुआत कर दी। इसके साथ ही वह IPL के इतिहास में पहले ऐसे गेंदबाज बने, जिन्होंने डेब्यू में पारी के पहले ओवर में 3 विकेट लेने का कारनामा किया।
पहला ओवर
प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में किया ये कारनामा
दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अपनी दूसरी ही गेंद पर वैभव सूर्यवंशी (0) का विकेट चटकाया। उन्होंने उसी ओवर के चौथी ही गेंद पर अच्छी फॉर्म में चल रहे ध्रुव जुरेल (0) का शिकार किया। अपने पहले ही ओवर के आखिरी गेंद पर उन्होंने लुआन-ड्रे प्रिटोरियस को पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने अपने पहले ओवर में सिर्फ 1 रन दिया।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
Vaibhav Sooryavanshi ✅
— IndianPremierLeague (@IPL) April 13, 2026
Praful Hinge ✅
Lhuan-dre Pretorius ✅
A dream start for Praful Hinge on his #TATAIPL debut 🧡
Updates ▶️ https://t.co/xGTDdKbXpY#KhelBindaas | #SRHvRR | @SunRisers pic.twitter.com/RKGW3NxM5y
परिचय
कौन हैं प्रफुल हिंगे?
हिंगे का जन्म 18 जनवरी, 2002 को विदर्भ में हुआ। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में विदर्भ की ओर से अपने टी-20 करियर की शुरुआत की थी। IPL 2026 के लिए हुई नीलामी में उन्हें SRH ने बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा था। दिलचस्प रूप से उन्होंने अपने IPL डेब्यू से पहले सिर्फ 1 ही टी-20 मैच खेला है। वह 10 प्रथम श्रेणी मैच और 6 लिस्ट-A मैच खेल चुके हैं।
परिचय
MRF पेस फाउंडेशन में ट्रेनिंग ले चुके हैं हिंगे
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, इस तेज गेंदबाज ने 2022 में चेन्नई में MRF पेस फाउंडेशन में ट्रेनिंग ली है। इसके बाद 2024 में वह 15 दिन के कैंप के लिए ब्रिस्बेन भी गए थे। वह बहुत ही साधारण परिवार से आते हैं और उनके पिता राज्य के बिजली बोर्ड में काम करते हैं। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वरुण आरोन की देखरेख में उन्होंने अपनी गेंदबाजी में सुधार किया। बता दें कि आरोन SRH के साथ कोचिंग दल में शामिल हैं।