LOADING...
IPL 2026: इकाना स्टेडियम में खूब चलता है केएल राहुल का बल्ला, जानिए आंकड़े
केएल राहुल से एक बेजोड़ पारी की उम्मीद होगी (फाइल तस्वीर)

IPL 2026: इकाना स्टेडियम में खूब चलता है केएल राहुल का बल्ला, जानिए आंकड़े

Mar 31, 2026
10:19 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में एक बार फिर सबकी नजरें दिल्ली कैपिटल्स (DC) के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल पर टिकी होंगी, लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में उनके आंकड़े अच्छे रहे हैं। इस मैदान पर राहुल ने कई मैच जिताऊ पारियां खेली हैं। पिच की बारीक समझ और हालातों के अनुरूप खेलने की उनकी क्षमता उन्हें यहां और भी खतरनाक बनाती है। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर नजर डाल लेते हैं।

आंकड़े

इकाना स्टेडियम में ऐसे हैं राहुल के आंकड़े 

पंजाब किंग्स (PBKS) के साथ 4 सत्र बिताने के बाद राहुल को IPL 2022 में LSG के कप्तान बने थे, जहां उन्होंने 2024 तक टीम का नेतृत्व किया था। इस दौरान उन्होंने इकाना के मैदान पर 13 मैचों में 49.09 की औसत से 540 रन बनाए थे, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 131.39 की रही थी। खास बात यह है कि धीमी पिच पर भी राहुल ने शानदार ढंग से खुद को ढाला और प्रभावशाली पारियां खेलीं।

सलामी

बतौर सलामी बल्लेबाज 4,000+ रन बना चुके हैं राहुल

राहुल ने बतौर सलामी बल्लेबाज अब तक 103 मैच खेले हैं और इसकी 103 ही पारियों में उन्होंने 49.64 की औसत और 138.14 की स्ट्राइक रेट के साथ 4,418 रन बनाए हैं। पारी की शुरुआत करते हुए राहुल से ज्यादा रन सिर्फ शिखर धवन (6,362), डेविड वार्नर (5,910), विराट कोहली (5,009) और क्रिस गेल (4,480) ने बनाए हैं। हालांकि, इन सभी बल्लेबाजों में राहुल का औसत सबसे बेहतर है।

Advertisement

करियर

शानदार रहा है राहुल का IPL करियर 

राहुल ने साल 2013 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 145 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 136 पारियों में 46.21 की औसत से 5,222 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 5 शतक और 41 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 134* रन का रहा है। उन्होंने विकेट के पीछे भी शानदार प्रदर्शन किया है।

Advertisement