LOADING...
IPL 2026: KKR बनाम SRH मुकाबले का प्रीव्यू और आंकड़े, जानिए कैसी होगी कोलकाता की पिच
2 अप्रैल को KKR से भिड़ेगी SRH (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: KKR बनाम SRH मुकाबले का प्रीव्यू और आंकड़े, जानिए कैसी होगी कोलकाता की पिच

Apr 01, 2026
03:48 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के छठे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से 2 अप्रैल को होगा। SRH को अपने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से शिकस्त मिली थी, जबकि KKR को अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) के विरुद्ध हार मिली थी। ऐसे में KKR और SRH दोनों ही टीमें अपनी पहली जीत हासिल करना चाहेंगी। आइए मैच से जुड़ी सभी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं।

हेड-टू-हेड 

KKR का पलड़ा रहा है भारी

दोनों टीमों की भिड़ंत में KKR का पलड़ा भारी रहा है। क्रिकइंफो के अनुसार, अब तक दोनों टीमें कुल 30 मैचों में आमने-सामने हुई है, इसमें से 20 मैच KKR ने जीते हैं, जबकि 10 मैच SRH ने अपने नाम किए हैं। IPL 2025 में KKR और SRH ने 2 मैच खेले और दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीते थे। वहीं, 2024 में KKR ने अपने तीनों मैच में SRH को मात दी थी।

KKR 

ऐसी हो सकती है KKR की प्लेइंग इलेवन 

KKR की टीम अपने पिछले मैच में 220 रन बनाने के बावजूद हार गई थी। KKR के गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए थे। रहाणे की कप्तानी वाली ये टीम अपने गेंदबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। पिछले मैच में अर्धशतक लगाने वाले रहाणे एक बार फिर अच्छी शुरुआत दिलाने की कोशिश करेंगे। संभावित एकादश: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, और ब्लेसिंग मुजरबानी।

Advertisement

SRH

इस संयोजन के साथ उतर सकती है SRH 

SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पिछली पारी में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके थे। उनके अलावा ट्रेविस हेड सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हुए थे। ऐसे में अभिषेक और हेड की सलामी जोड़ी SRH को जोरदार शुरुआत दिलाना चाहेगी। संभावित एकादश: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, और डेविड पायने।

Advertisement

जानकारी

ये हो सकते हैं इम्पैक्ट सब्स प्लेयर

SRH: लियाम लिविंगस्टोन, स्मरण रविचंद्रन, शिवम मावी, और जीशान अंसारी। KKR: मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, कार्तिक त्यागी, और रचिन रविंद्र।

पिच रिपोर्ट 

कैसा है पिच का मिजाज?

ईडन गार्डन स्टेडियम में काली मिट्‌टी की पिच बनाई जाती है। ऐसे में यह बल्लेबाजों को काफी रास आती है। खेल की शुरुआत में यहां तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है। उसके बाद स्पिनर्स हावी होते हैं। इस पिच पर अगर बल्लेबाज की निगाह एक बार जम गई तो आसानी से बड़े-बड़े शॉट्स लगते हैं। यहां की तेज आउटफील्ड भी बल्लेबाजों के पक्ष में जाती है। हाउस्टेट के मुताबिक, IPL में पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन है।

जानकारी

ऐसा रहेगा कोलकाता का मौसम

एक्यूवेदर के अनुसार, 2 अप्रैल को कोलकाता का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है।

प्रदर्शन 

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर

रहाणे ने अपने पिछले मैच में MI के खिलाफ 40 गेंदों में 67 रन की पारी खेली थी। उस मैच में KKR के विकेटकीपर बल्लेबाज रघुवंशी ने भी अर्धशतक लगाया था। SRH के कप्तान किशन जोरदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने RCB के विरुद्ध अपने पहले मैच में 38 गेंदों में 210 की स्ट्राइक रेट से 80 रन बनाए थे। SRH के तेज गेंदबाज डेविड पायने ने RCB के खिलाफ 2 विकेट लेकर प्रभावित किया था।

जानकारी

कब और कहां देखें मुकाबला?

KKR और SRH के बीच यह मुकाबला 2 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

Advertisement