LOADING...
IPL 2026: KKR बनाम RR मुकाबले का प्रीव्यू और आंकड़े, जानिए कैसी होगी कोलकाता की पिच
RR की टीम इस संस्करण शानदार फॉर्म में है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: KKR बनाम RR मुकाबले का प्रीव्यू और आंकड़े, जानिए कैसी होगी कोलकाता की पिच

Apr 18, 2026
03:03 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 28वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगा। KKR ने इस संस्करण 6 मुकाबले खेले हैं और उसे 5 में हार मिली है। एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। RR ने अब तक 5 मैच खेले हैं और उसे 4 में जीत मिली है। एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। आइए मुकाबले से जुड़ी सभी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं।

हेड-टू-हेड

RR के खिलाफ KKR का पलड़ा रहा है भारी 

IPL के इतिहास में KKR और RR के बीच 32 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान KKR को 16 मैच में जीत मिली है। RR की टीम ने 14 मैच अपने नाम किए हैं। 2 मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच 2 मैच खेले गए थे। KKR ने पहला मैच एक रन और दूसरा मैच 8 विकेट से जीता था। RR को KKR के खिलाफ आखिरी जीत IPL 2024 में मिली थी।

KKR

ऐसी हो सकती है KKR की प्लेइंग इलेवन 

KKR को पिछले मैच में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ 5 विकेट से हार मिली थी। उस मुकाबले में भी कप्तान अजिंक्य रहाणे और रिंकू सिंह बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। RR के खिलाफ ये दोनों खिलाड़ी हर हाल में अपना खोया हुआ फॉर्म प्राप्त करना चाहेंगे। संभावित एकादश: टिम साइफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रामंदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी।

Advertisement

RR

इस संयोजन के साथ नजर आ सकती है RR 

RR की टीम को पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 57 रनों से बड़ी हार मिली थी। टीम का शीर्षक्रम पूरी तरह से फ्लॉप रहा था। ऐसे में KKR के खिलाफ कप्तान रियान पराग बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे। वह इस संस्करण एक भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। संभावित एकादश: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और तुषार देशपांडे।

Advertisement

जानकारी

ये हो सकते हैं इम्पैक्ट सब्स प्लेयर

KKR: वरुण चक्रवर्ती, फिन एलन, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी और मनीष पांडे। RR: वैभव सूर्यवंशी, शिमरन हेटमायर, रवि सिंह, शुभम दुबे और बृजेश शर्मा।

पिच

कैसा होगा पिच का मिजाज?

ईडन गार्डन स्टेडियम में काली मिट्‌टी की पिच बनाई जाती है। ऐसे में यह बल्लेबाजों को काफी रास आती है। खेल की शुरुआत में यहां तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है। उसके बाद स्पिनर्स हावी होते हैं। इस पिच पर अगर बल्लेबाज की निगाह एक बार जम गई तो आसानी से बड़े-बड़े शॉट्स लगते हैं। यहां की तेज आउटफील्ड भी बल्लेबाजों के पक्ष में जाती है। हाउस्टेट के मुताबिक, IPL में पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन है।

जानकारी

ऐसा रहेगा कोलकाता का मौसम 

एक्यूवेदर के अनुसार, 19 अप्रैल को कोलकाता का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। मुकाबला दोपहर में है, ऐसे में खिलाड़ियों को गर्मी से परेशानी होगी।

प्रदर्शन

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें 

रघुवंशी ने पिछले 10 मैचों में 32.56 की औसत और 143.62 की स्ट्राइक रेट से 293 रन बनाए हैं। सलामी बल्लेबाज सूर्यवंशी के बल्ले से पिछले 10 मैच में 242.16 की स्ट्राइक रेट से 402 रन निकले हैं। यशस्वी ने पिछले 10 मैच में 55.29 की उम्दा औसत से 387 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में KKR के वैभव ने पिछले 9 मैच में 13 विकेट चटकाए हैं। RR के आर्चर के नाम पिछले 8 मैच में 9 विकेट हैं।

जानकारी

कब और कहां देखें मुकाबला?

KKR और RR के बीच यह मुकाबला 19 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

Advertisement