LOADING...
IPL 2026: बारिश की भेंट चढ़ा KKR बनाम PBKS मैच, जानिए कैसी है अंक तालिका
बारिश की भेंट चढ़ा मैच (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: बारिश की भेंट चढ़ा KKR बनाम PBKS मैच, जानिए कैसी है अंक तालिका

Apr 06, 2026
11:01 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच होने वाला 12वां मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। ईडन गार्डन स्टेडियम में जब KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3.4 ओवर में 25/2 का स्कोर बनाया था, तब बारिश के कारण खेल रुक गया। इसके बाद बार-बार बारिश के व्यवधान और गीले मैदान के चलते मैच आगे संभव नहीं हो सका। इस मैच के रद्द होने से दोनों टीमों को 1-1 अंक मिले।

मैच 

रहाणे ने टॉस जीतकर चुनी थी बल्लेबाजी 

KKR के कप्तान रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। ईडन गार्डन स्टेडियम में पारी की शुरुआत करने आए फिन एलन 7 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए आए कैमरून ग्रीन 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जेवियर बार्टलेट ने दोनों सफलताएं हासिल की। बारिश से खेल रोके जाने तक रहाणे (8) और अंगकृष रघुवंशी (7) क्रीज पर मौजूद हैं।

जानकारी

ग्रीन का खराब फॉर्म जारी 

KKR ने ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, वह अब तक अपनी कीमत के साथ न्याय नहीं कर सके हैं। IPL 2026 में उनके स्कोर क्रमशः 18, 2 और 4 रन बनाए।

Advertisement

अंक तालिका 

अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा PBKS 

PBKS ने इस सीजन में अब तक 2 मैच जीते हैं और उनका 1 मैच रद्द हुआ है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम 5 अंको के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। PBKS के बाद RCB, RR, और DC क्रमशः दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। वहीं, KKR ने अपने शुरुआती 2 मैचों में हार झेली है। अब KKR की टीम 1 अंक के साथ 8वें स्थान पर पहुंच गई है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

Advertisement