LOADING...
IPL 2026: KKR के अंगकृष रघुवंशी पर लगा जुर्माना
अंगकृष रघुवंशी पर लगा जुर्माना (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: KKR के अंगकृष रघुवंशी पर लगा जुर्माना

Apr 27, 2026
02:24 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी पर जुर्माना लगा है। दरअसल, बीते रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मैच के दौरान IPL आचार संहिता के लेवल-1 का उल्लंघन करने के लिए उन पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है । इसके साथ-साथ उन्हें एक डिमेरिट अंक भी दिया गया है। रघुवंशी ने अपनी इस गलती को स्वीकार किया है।

विवाद 

रघुवंशी के विकेट को लेकर हुआ था विवाद

KKR की पारी के 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर रघुवंशी ने गेंद को मिड-ऑन की दिशा में खेला। वह रन दौड़ना चाहते थे, लेकिन दूसरे छोर पर खड़े उनके साथी कैमरून ग्रीन ने उन्हें मना किया। रघुवंशी आधा दौड़कर जब वापस क्रीज की तरफ दौड़ रहे थे, तब मोहम्मद शमी की थ्रो उन पर जा लगी। इसके बाद विपक्षी कप्तान ऋषभ पंत की अपील के बाद थर्ड अंपायर ने रघुवंशी को 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' करार दिया।

विवाद 

अंगकृष रघुवंशी ने गुस्से में फेंका अपना हेलमेट

थर्ड अंपायर द्वारा आउट दिए जाने के बाद रघुवंशी इस निर्णय से नाराज दिखे। वह इकाना स्टेडियम में 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जब रघुवंशी मैदान से बाहर जा रहे थे, तब उन्होंने गुस्से में अपना बल्ला बॉउंड्री पर मारा। इसके साथ-साथ उन्होंने अपना हेलमेट भी डगआउट की तरफ फेंक दिया। ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड दिए जाने के बाद KKR के कोच अभिषेक नायर, शेन वॉटसन और ड्वेन ब्रावो भी अंपायर के इस फैसले से नाखुश नजर आए।

Advertisement