LOADING...
IPL 2026: RR बनाम MI मुकाबले में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी टक्कर
रवि बिश्नोई एक और बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे (फाइल तस्वीर)

IPL 2026: RR बनाम MI मुकाबले में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी टक्कर

Apr 06, 2026
07:28 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच 7 अप्रैल को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। RR ने सीजन की शानदार शुरुआत करते हुए पहले दोनों मैच जीते हैं, जबकि MI को एक जीत और एक हार मिली है। ऐसे में यह मैच काफी अहम माना जा रहा है। मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच दिलचस्प टक्कर देखने को मिल सकती है, जो मैच का रुख तय करेगी।

#1

रोहित शर्मा बनाम जोफ्रा आर्चर

MI के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा इस सत्र में अच्छी लय में नजर आए हैं, लेकिन जोफ्रा आर्चर के खिलाफ उनका रिकॉर्ड चिंता बढ़ाने वाला है। दोनों के बीच 8 पारियों में भिड़ंत हुई है। इस दौरान आर्चर ने रोहित को 3 बार आउट किया है। रोहित केवल 34 रन ही बना सके हैं और उनकी औसत 11.33 की रही है। ऐसे में RR के इस तेज गेंदबाज के सामने रोहित की परीक्षा एक बार फिर अहम रहने वाली है।

#2

सूर्यकुमार यादव बनाम रवि बिश्नोई 

सूर्यकुमार यादव अच्छे लय में नजर आए हैं। ऐसे में RR के खिलाफ मैच में भी ये खिलाड़ी अच्छी पारी खेलना चाहेगा। हालांकि, बीच के ओवरों में लेग स्पिनर रवि बिश्नोई उनके लिए चुनौती बन सकते हैं। ये खिलाड़ी अच्छे फॉर्म में है और पिछले मुकाबले में 4 विकेट हॉल भी लिया था। सूर्यकुमार ने उनके खिलाफ 162.26 की स्ट्राइक रेट से 86 रन बनाए हैं। इस दौरान 9 पारियों में 3 बार बिश्नोई ने उन्हें आउट भी किया है।

Advertisement

#3

जसप्रीत बुमराह बनाम वैभव सूर्यवंशी 

15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पहले 2 मैचों में RR को तेज शुरुआत दिलाई है। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को रोकने के लिए MI के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पारी की शुरुआत में ही गेंदबाजी कर सकते हैं। 2024 की शुरुआत से टी-20 में बुमराह का पावरप्ले में इकॉनमी रेट 6.5 का रहा है। इस दौरान उन्होंने 24.72 की औसत से 25 विकेट भी लिए हैं। वहीं, सूर्यवंशी IPL में 213.37 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं।

Advertisement