LOADING...
IPL 2026: GT बनाम KKR मुकाबले में इन खिलाड़ियों के बीच हो सकती  है कड़ी टक्कर 
KKR के खिलाफ GT के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: GT बनाम KKR मुकाबले में इन खिलाड़ियों के बीच हो सकती  है कड़ी टक्कर 

Apr 16, 2026
07:25 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 25वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। GT लगातार 2 जीत दर्ज कर लय में लौट चुकी है, जबकि KKR अब तक जीत के लिए तरस रही है और एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है। ऐसे में यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम रहेगा, जहां खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

#1

जोस बटलर बनाम सुनील नरेन 

IPL 2026 में GT के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर पर सबकी नजरें रहेंगी, जिन्होंने पिछले 2 मैचों में लगातार अर्धशतक जड़े हैं। उनका मुकाबला KKR के दिग्गज स्पिनर सुनील नरेन से होगा। आंकड़े बताते हैं कि नरेन ने उन्हें 19 पारियों में 3 बार आउट किया है, इस दौरान बटलर की स्ट्राइक रेट सिर्फ 107.95 की रही है, जबकि नरेन ने उनके खिलाफ 6.86 की शानदार इकॉनमी से गेंदबाजी की है।

#2

कैमरून ग्रीन बनाम राशिद खान 

IPL 2026 में KKR के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन अब तक अपनी बड़ी कीमत के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। आगामी मुकाबले में उनका सामना GT के दिग्गज स्पिनर राशिद खान से होगा। ग्रीन इस संस्करण सिर्फ 14 की औसत से रन बना रहे हैं, जबकि राशिद ने 4 मैचों में 5 विकेट लिए हैं और उनकी इकॉनमी रेट 6.87 की रही है। ग्रीन इस मैच में अपना खोया हुआ फॉर्म हर हाल में हासिल करना चाहेंगे।

Advertisement

#3

मोहम्मद सिराज बनाम फिन एलन

IPL 2026 में KKR की पारी के शुरुआती ओवरों में सलामी बल्लेबाज फिन एलन और GT के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। एलन की स्ट्राइक रेट 192.85 की जरूर है, लेकिन 16.20 की औसत उनकी अस्थिरता दिखाती है। खासकर बाहर जाती गेंदों के खिलाफ वह इस संस्करण लगातार संघर्ष करते आए हैं, जिसका फायदा सिराज उठा सकते हैं। सिराज ने IPL 2026 में 4 मैच में 3 विकेट लिए हैं।

Advertisement