IPL 2026: कगिसो रबाडा ने KKR के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 25वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ उम्दा गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए। उनकी उम्दा गेंदबाजी के चलते ही KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 180 रन बनाए। उनके अलावा GT का कोई अन्य गेंदबाज 3 विकेट नहीं ले पाया। आइए रबाडा की गेंदबाजी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
गेंदबाजी
शानदार रही रबाडा की गेंदबाजी
रबाडा ने अपने पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर अंगकृष रघुवंशी (8) को आउट किया। अपने दूसरे ही ओवर में इस तेज गेंदबाज ने टिम सीफर्ट (19) को पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद रबाडा ने रिंकू सिंह (1) का विकेट चटकाया। इस प्रोटियाज तेज गेंदबाज ने अपने 4 ओवर में 29 रन देते हुए ये 3 सफलताएं हासिल की। वह अपनी टीम की ओर से सबसे सफल गेंदबाज रहे।
करियर
ऐसा है रबाडा का IPL करियर
रबाडा ने पहला IPL मैच साल 2017 में खेला था। उन्होंने इस लीग में 89 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 23.19 की शानदार औसत के साथ 126 विकेट लिए हैं। उनकी इकॉनमी रेट 8.69 की रही है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/21 का रहा है। IPL 2026 में रबाडा ने अब तक 5 मैच खेले, जिसमें 27.28 की औसत से 7 विकेट लिए हैं। इस सीजन में पहली बार उन्होंने 3 विकेट चटकाए।
जानकारी
KKR के खिलाफ रबाडा ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
रबाडा ने KKR के खिलाफ अब तक 11 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 24.86 की औसत और 9.24 की इकॉनमी रेट के साथ 15 विकेट लिए हैं। उन्होंने KKR के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (3/29) किया।