LOADING...
IPL 2026: LSG के खिलाफ मैच में जोश हेजलवुड बने प्लेयर ऑफ द मैच, जानिए प्रदर्शन
हेजलवुड ने की किफायती गेंदबाजी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: LSG के खिलाफ मैच में जोश हेजलवुड बने प्लेयर ऑफ द मैच, जानिए प्रदर्शन

Apr 15, 2026
11:22 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 23वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की। चिन्नास्वामी स्टेडियम में जीत के लिए मिले 147 रन के लक्ष्य को RCB ने विराट कोहली (49) की पारी की मदद से हासिल किया। यह मौजूदा सीजन में RCB की चौथी जीत रही, जिसमें जोश हेजलवुड की अहम भूमिका रही। आइए उनके प्रदर्शन के बारे में जानते हैं।

हेजलवुड 

प्लेयर ऑफ द मैच बने हेजलवुड 

हेजलवुड ने अपने 4 ओवर में 5 की इकॉनमी रेट के साथ 20 रन दिए। इस बीच उन्होंने निकोलस पूरन के रूप में इकलौता विकेट हासिल किया। दिलचस्प रूप से हेजलवुड ने अपने 3 ओवर पावरप्ले के दौरान ही किए। उनकी किफायती गेंदबाजी के ही चलते LSG पावरप्ले के बाद 35/1 का स्कोर बना सकी थी। मैच में रसिख सलाम ने 4 विकेट और भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट लिए। इनके बावजूद हेजलवुड प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

लेखा-जोखा 

इस तरह से जीती RCB 

LSG से एडेन मार्करम (12), और पूरन (1) जल्दी आउट हुए। इसके बाद मिचेल मार्श (40) और आयुष बडोनी (38) ने अच्छी बल्लेबाजी की। लगातार गिर रहे विकेटों के बीच मुकुल चौधरी ने 39 रन का उपयोगी योगदान दिया और LSG ने सभी विकेट खोकर 146 रन बनाए। जवाब में फिलिप सॉल्ट (7) के जल्दी आउट होने के बाद कोहली (49) ने आक्रामक बल्लेबाजी की। वहीं रजत पाटीदार (27) और देवदत्त (23) ने जीत में अहम भूमिका निभाई।

Advertisement