IPL 2026: GT के जेसन होल्डर बने RCB के खिलाफ मुकाबले में 'प्लेयर ऑफ द मैच'
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 42वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 4 विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में GT के ऑलराउंडर खिलाड़ी जेसन होल्डर का प्रदर्शन कमाल का रहा। उन्होंने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों क्षेत्रों में अपना योगदान दिया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। GT ने 156 रन का लक्ष्य को 15.5 ओवर में हासिल कर लिया। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।
प्रदर्शन
ऐसा रहा होल्डर का प्रदर्शन
होल्डर ने 4 ओवर में 29 रन खर्च किए और 2 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी 7.20 की रही। इस खिलाड़ी ने जितेश शर्मा (1) और रोमारियो शेफर्ड (17) के महत्वपूर्ण विकेट लिए। उन्होंने 3 कैच भी लपके। इसके बाद बल्लेबाजी में उन्होंने 10 गेंदों में 12 रन बनाए। GT के नियमित अंतराल पर विकेट गिर रहे थे। होल्डर ने उस समय राहुल तेवतिया के साथ मिलकर 20 गेंदों में 36 रन की साझेदारी निभाई और GT की जीत सुनिश्चित की।
करियर
ऐसा रहा है होल्डर का IPL करियर
होल्डर ने अब तक 49 IPL मुकाबले खेले हैं। इसकी 49 पारियों में 27.62 की औसत से 56 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उन्होंने 8.70 की इकॉनमी से गेंदबाजी की है। इस खिलाड़ी ने एक बार 4 विकेट हॉल अपने नाम किया है। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/52 का रहा है। बल्लेबाजी में इस खिलाड़ी ने 29 पारियों में 127.27 की स्ट्राइक रेट से 294 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 42 रन रहा है।