IPL 2026: जेसन होल्डर ने RR के खिलाफ किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
गुजरात टाइटंस (GT) के ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। यह IPL में उनका RR के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा है। उनकी इस गेंदबाजी की मदद से GT की टीम मैच में 77 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज करने में सफल रही। आइए होल्डर की गेंदबाजी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
गेंदबाजी
कैसी रही होल्डर की गेंदबाजी?
होल्डर ने 230 रन का लक्ष्य लेकर उतरी RR को 141 रन के कुल स्कोर पर जोफ्रा आर्चर (5) के रूप में 8वां झटका देते हुए मैच में अपने विकेटों का खाता खोला था। इसके बाद भी उनकी शानदार गेंदबाजी जारी रही और उन्होंने दासुन शनाका (16) और तुषार देशपांडे (1) को पेवलियन की राह दिखा दी। उन्होंने अपने कोटे के तीसरे ओवर में 2 विकेट चटकाए। उन्होंने 2.3 ओवर में 12 रन खर्च कर ये सफलताएं अर्जित की।
करियर
कैसा रहा है होल्डर का IPL करियर?
होल्डर ने अब तक 51 IPL मुकाबले खेले हैं, जिसकी 51 पारियों में 25.13 की औसत से 63 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उन्होंने 8.60 की इकॉनमी से गेंदबाजी की है। इस खिलाड़ी ने 2 बार 4 विकेट हॉल अपने नाम किया है। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/24 का रहा है। बल्लेबाजी में इस खिलाड़ी ने 30 पारियों में 126.17 की स्ट्राइक रेट से 299 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 47 रन रहा है।