IPL 2026: जेमी ओवरटन ने LSG के खिलाफ किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के ऑलराउंडर जेमी ओवरटन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 53वें मुकाबले में लखनऊ सपुर जायंट्स (LSG) के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। यह IPL में उनका LSG के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा है। उनकी इस गेंदबाजी की मदद से CSK की टीम मैच में LSG को 203/8 के स्कोर पर रोकने में सफल रही। आइए ओवरटन की गेंदबाजी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
गेंदबाजी
कैसी रही ओवरटन की गेंदबाजी?
ओवरटन ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी LSG को 112 रन के कुल स्कोर पर जोश इंग्लिश (85) के रूप में तीसरा झटका देते हुए मैच में अपने विकेटों का खाता खोला था। इसके बाद भी उनकी शानदार गेंदबाजी जारी रही और उन्होंने कप्तान ऋषभ पंत (15) और रक्षत रघुवंशी (18) को पेवलियन की राह दिखा दी। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में 36 रन खर्च कर ये अहम सफलताएं अपने नाम की।
करियर
कैसा रहा है ओवरटन का IPL करियर?
ओवरटन ने साल 2025 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ अपने IPL डेब्यू किया था। वह अब तक 13 मैचाें की 13 पारियों में 23.71 की औसत और 9.76 की इकॉनमी से 14 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उन्होंने एक बार 4 विकेट हॉल भी लिया है। इसी तरह उन्होंने 8 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 30.20 की औसत और 162.37 की स्ट्राइक रेट से 151 रन बनाए हैं। 43 रन का उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।