LOADING...
IPL 2026: जैकब बेथेल प्लेऑफ से पहले लौटेंगे इंग्लैंड, जानिए क्या है कारण
जैकब बेथेल IPL प्लेऑफ से पहले ही लौटेंगे इंग्लैंड (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: जैकब बेथेल प्लेऑफ से पहले लौटेंगे इंग्लैंड, जानिए क्या है कारण

May 23, 2026
09:10 pm

क्या है खबर?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज जैकब बेथेल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में 17 मई को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ लीग मैच में लगी बाएं हाथ की उंगली की चोट के कारण इंग्लैंड लौट रहे हैं। वे आगामी प्लेऑफ में RCB के लिए आगे के मैच नहीं खेल पाएंगे। उनका इस संस्करण में प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में उन्हें आगे के मैचों में मौका मिलने को लेकर भी अनिश्चितता है।

कारण

वापस इंग्लैंड क्यों लौट रहे हैं बेथेल?

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि बेथेल की वापसी पर इंग्लैंड पुरुष टीम की मेडिकल टीम द्वारा उनकी निगरानी की जाएगी ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि वह 4 जून से लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं। इस चोट के कारण बेथेल हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ RCB का आखिरी लीग मैच नहीं खेल पाए थे।

प्रदर्शन

IPL 2026 में कैसा रहा है बेथेल का प्रदर्शन?

बेथेल ने इस संस्करण में RCB के लिए कुल 7 मैच खेले हैं, जिसमें वह महज 13.71 की औसत और 124.64 की स्ट्राइक रेट से केवल 96 रन बनाने में सफल रहे हैं। वह कोई अर्धशतक या शतक नहीं जड़ पाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 27 रन का रहा है। इसी तरह उन्होंने इस लीग में कुल 9 मैच खेले हैं, जिसमें 18.11 की औसत और 140.52 की स्ट्राइक रेट से 163 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है।

Advertisement