LOADING...
IPL 2026: RR बनाम MI मुकाबले में वायरल हुए ये मजेदार मीम्स 

IPL 2026: RR बनाम MI मुकाबले में वायरल हुए ये मजेदार मीम्स 

Apr 08, 2026
06:52 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 13वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) को 27 रन से शानदार जीत मिली। बारिश के कारण ये मुकाबला सिर्फ 11-11 ओवर का हो गया था। RR पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। उनके सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने पहली गेंद से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और मुंबई इंडियंस (MI) के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। सोशल मीडिया पर इन खिलाड़ियों के मीम्स खूब वायरल हो रहे हैं। आइए उनपर नजर डालते हैं।

पारी

यशस्वी और वैभव ने खेली धमाकेदार पारी 

यशस्वी ने सिर्फ 32 गेंदों का सामना किया और 77 रन बना दिए। उनके बल्ले से 10 चौके और 4 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 240.63 की रही। पहले विकेट के लिए वैभव के साथ उन्होंने 30 गेंदों में 80 रन की साझेदारी निभाई। वैभव 14 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए। इस खिलाड़ी ने जसप्रीत बुमराह के एक ओवर में 2 छक्के लगाए। RR ने 150/3 का स्कोर बनाया। जवाब में MI 123/9 का स्कोर ही बना पाई।

ट्विटर पोस्ट

वैभव ने मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की 

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

जसप्रीत बुमराह को खेलने में भी वैभव को परेशानी नहीं हुई

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यशस्वी की पारी भी धमाकेदार रही 

जानकारी

हार्दिक ने कम रन खर्च किए

हार्दिक पांड्या ने 2 ओवर में 17 रन दिए। उनकी इकॉनमी रेट 8.50 की रही। दीपक चाहर ने 1 ओवर में 22 रन खर्च कर दिए। ट्रेंट बोल्ट ने भी 1 ओवर में 22 रन दिए। शार्दुल ठाकुर ने 2 ओवर में 36 रन दिए।

ट्विटर पोस्ट

हार्दिक के मीम्स भी वायरल हुए

जानकारी

बुमराह को IPL 2026 में एक भी विकेट नहीं मिल पाया है

बुमराह IPL 2026 में एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं। RR के खिलाफ मैच में उन्होंने 3 ओवर गेंदबाजी की और 32 रन खर्च किए। उनकी इकॉनमी रेट 10.70 की रही। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनका भी खूब मजाक उड़ा।

ट्विटर पोस्ट

बुमराह इस सीजन अपने लय में नजर नहीं आए हैं 

ट्विटर पोस्ट

मुकाबले के कुछ और मजेदार मीम्स 

ट्विटर पोस्ट

MI के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए 

Advertisement