IPL 2026: हार्दिक पांड्या पर लगा 12 लाख का जुर्माना, टिम डेविड पर भी हुई कार्रवाई
क्या है खबर?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के ऑलराउंडर टिम डेविड पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगा है। दरअसल, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ हुए 20वें मैच में डेविड ने IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.4 का उल्लंघन किया, जो मैच के दौरान अंपायर के निर्देशों की अवहेलना करने से संबंधित है। इसके साथ-साथ MI के कप्तान हार्दिक पांड्या पर स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये जुर्माना लगा है।
डेविड
डेविड ने अंपायरों के मांगने के बावजूद नहीं दी गेंद
पहली घटना तब हुई जब अंपायरों ने RCB की पारी के 18वें ओवर (17.2) के दौरान गेंद बदली। डेविड गेंद को अपने हाथ में लेकर देख रहे थे और बार-बार कहे जाने के बावजूद उन्होंने गेंद अंपायरों को नहीं सौंपी। इसके बाद दूसरी घटना 20वें ओवर (19.2) के दौरान हुई, जब उन्होंने फिर से गेंद अंपायरों को नहीं सौंपी। स्पष्ट तौर पर इन घटनाओं में अंपायरों के निर्देशों या आदेशों का पालन नहीं किया गया।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें वीडियो
Tim David fined 25% of his match fee & handed one demerit point for breaching Level 1 of the IPL Code of conduct during the game with Mumbai Indians https://t.co/pGQpekg7Yo
— Aryan (@chinchat09) April 13, 2026
कार्रवाई
अनुच्छेद 2.22 के तहत पांड्या पर लगा जुर्माना
IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत इस सीजन में पांड्या की टीम MI की यह पहली गलती थी, इसलिए कप्तान पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। दूसरी तरफ RCB के डेविड की मैच फीस में कटौती के साथ-साथ उन्हें 1 डिमेरिट अंक भी दिया गया है।उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की है। जब कोई भी खिलाड़ी अपनी गलती मान लेता है तो किसी औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ती।