LOADING...
IPL 2026: GT ने DC को 1 रन से हराया, वायरल हुए ये मजेदार मीम्स 
GT ने रोमांचक जीत दर्ज की (फाइल तस्वीर)

IPL 2026: GT ने DC को 1 रन से हराया, वायरल हुए ये मजेदार मीम्स 

Apr 09, 2026
12:09 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 14वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 1 रन से हराते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की। ये मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। केएल राहुल ने मैच में 92 रन बनाए। वहीं, डेविड मिलर ने ताबड़तोड़ 41 रन की पारी खेली हालांकि, उनकी टीम को जीत नहीं मिल पाई। शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेली और उनके बल्ले से 70 रन निकले। मैच के कई मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल हुए।

हार

मिलर की गलती से हारी DC 

DC को जीत के लिए आखिरी 2 गेंदों पर 2 रन की दरकार थी। प्रसिद्ध कृष्णा की 5वीं गेंद पर मिलर ने शॉट लगाया और इसके बावजूद सिंगल लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद आखिरी गेंद पर मिलर कोई शॉट नहीं लगा सके और रन दौड़ने के प्रयास में कुलदीप यादव रन आउट हुए। विकेटकीपर जोस बटलर ने अपनी मुस्तैदी दिखाते हुए कुलदीप को रन आउट किया और टीम की जीत सुनिश्चित की।

ट्विटर पोस्ट

मिलर टीम को जीत नहीं दिला पाए

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

मिलर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

मिलर ने 19.5 गेंद पर सिंगल नहीं लिया

ट्विटर पोस्ट

डेविड मिलर बीच के ओवरों में चोटिल भी हो गए थे 

पारी

केएल राहुल ने खेली शानदार पारी 

राहुल ने 52 गेंदों का सामना किया और 92 रन बनाए। उनके बल्ले से 11 चौके और 4 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 176.92 की रही। उन्होंने पहले विकेट के लिए पथुम निसांका के साथ 49 गेंदों में 76 रन की साझेदारी निभाई। इस संस्करण के पहले 2 मैच में राहुल कुछ खास नहीं कर पाए थे। इस खिलाड़ी ने मिलर के साथ 20 गेंदों में 35 और ट्रिस्टन स्टब्स के साथ 16 गेंदों में 26 रन भी जोड़े।

ट्विटर पोस्ट

राहुल ने अच्छी पारी खेली

Advertisement