LOADING...
IPL 2026: GT बनाम KKR मुकाबले का प्रीव्यू और आंकड़े, जानिए कैसी होगी अहमदाबाद की पिच
KKR अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: GT बनाम KKR मुकाबले का प्रीव्यू और आंकड़े, जानिए कैसी होगी अहमदाबाद की पिच

Apr 16, 2026
02:59 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 25वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से 17 अप्रैल को होगा। KKR ने इस संस्करण 5 मुकाबले खेले हैं। उसे 4 मैच में हार मिली है और एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द रहा है। GT ने 4 मैच खेले हैं और उसे 2 मैच में जीत और इतने ही मैच में हार मिली है। ऐसे में आइए मैच से जुड़ी बातों पर एक नजर डालते हैं।

हेड-टू-हेड

KKR के खिलाफ GT का पलड़ा रहा है भारी 

IPL में दोनों टीमों के बीच 5 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान GT ने 3 मैच अपने नाम किए हैं। KKR सिर्फ एक मैच जीतने में सफल रही है। एक मुकाबला बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ है। IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच एक मैच हुआ था। उसे GT ने 39 रन से जीता था। IPL 2024 में का मुकाबला रद्द रहा था। ऐसे में KKR के खिलाफ GT का ही पलड़ा भारी रहने वाला है।

प्लेइंग इलेवन

ऐसी हो सकती है KKR की प्लेइंग इलेवन 

KKR अपने स्टार खिलाड़ियों के खराब फॉर्म के कारण इस संस्करण अच्छा नहीं कर पाई है। रिंकू सिंह, कैमरून ग्रीन और कप्तान अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ी IPL 2026 में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। ऐसे में GT के खिलाफ ये खिलाड़ी अपना खोया हुआ फॉर्म हर हाल में हासिल करना चाहेंगे। संभावित एकादश: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी।

Advertisement

संयोजन

इस संयोजन के साथ उतर सकती है GT 

GT ने पिछले 2 मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की है। ऐसे में वह KKR के खिलाफ मुकाबले में अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बड़ा बदलाव नहीं करना चाहेंगे। टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज अच्छे लय में हैं। वहीं, कप्तान शुभमन गिल से एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी। संभावित एकादश: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा।

Advertisement

जानकारी

ये हो सकते हैं दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर

GT: शाहरुख खान, मानव सुथार, जेसन होल्डर, कुलवंत खेजरोलिया और अनुज रावत। KKR: फिन एलन, मनीष पांडे, तेजस्वी दहिया, टिम साइफर्ट और नवदीप सैनी।

पिच

कैसा रहता है पिच का मिजाज?

नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में काली और लाल मिट्टी की अलग-अलग पिचें हैं। लाल मिट्टी की पिचें काली मिट्टी की तुलना में तेज गेंदबाजों को अधिक सहायता प्रदान करती हैं। यहां बल्लेबाजों को आमतौर पर रन बनाना आसान रहता है। हालांकि, शुरुआती कुछ ओवर चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। काली मिट्‌टी की पिच पर उछाल सामान्य होता है, लेकिन स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलती है। IPL को देखते हुए यहां रनों से भरी हुई पिच पर मैच हो सकता है।

जानकारी

कैसा रहेगा मौसम का हाल?

एक्यूवेदर के मुताबिक 17 अप्रैल को अहमदाबाद में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की उम्मीद है। मैच रात 7:30 बजे शुरू होगा। ऐसे में खिलाड़ियों को गर्मी से कम परेशानी होगी। मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है।

नजर

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें

GT के लिए शुभमन ने पिछले 9 मैचों में 53.25 की औसत से 426 रन बनाए हैं। सुदर्शन के बल्ले से पिछले 10 मैचों में 416 रन निकले हैं। KKR के लिए रघुवंशी ने पिछले 10 मैच में 142.5 की स्ट्राइक रेट से 285 रन बनाए हैं। गेंदबाजों में प्रसिद्ध ने पिछले 10 मैच में 9.18 की इकॉनमी से 18 विकेट लिए हैं। KKR से नरेन ने पिछले 9 मैचों में 7.54 की इकॉनमी से 8 विकेट चटकाए हैं।

जानकारी

कब और कहां देखें मुकाबला?

GT और KKR के बीच यह मुकाबला 17 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

Advertisement