IPL 2026: GT बनाम CSK मुकाबले का प्रीव्यू और आंकड़े, जानिए कैसी होगी अहमदाबाद की पिच
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 66वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) से होगा। ये लीग चरण में दोनों टीमों का आखिरी मैच है। GT ने 13 मैच खेले हैं और उसे 8 मुकाबलों में जीत और 5 में हार मिली है। CSK ने 13 मैच खेले हैं। उसे 6 मुकाबले में जीत और 7 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं।
हेड-टू-हेड
दोनों टीमों के बीच रहा है बराबरी का मुकाबला
IPL में दोनों टीमों के बीच 9 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान CSK को 4 मैच में जीत मिली है। वहीं, GT ने 5 मैच अपने नाम किए हैं। इस संस्करण दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच होगा। पहले मुकाबले में GT को 8 विकेट से जीत मिली थी। दोनों टीमों के बीच IPL 2025 में खेला गया एकमात्र मैच CSK ने 83 रन से जीता था। प्लेऑफ में पहुंच चुकी GT इस मैच को तैयारी के रूप में देखेगी।
प्लेइंग इलेवन
इस संयोजन के साथ नजर आ सकती है CSK
CSK को पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 5 विकेट से हार मिली थी। ऐसे में वह उस हार को भूलाकर आगे बढ़ना चाहेंगे। खराब फॉर्म में चल रहे कप्तान रुतुराज गायकवाड़ से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। वहीं, शिवम दुबे भी अपना खोया हुआ लय हासिल करना चाहेंगे। संभावित एकादश: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन ओर मुकेश चौधरी।
GT
इस संयोजन के साथ नजर आ सकती है GT
GT को पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 29 रन से हार मिली थी। शुभमन गिल ने 85 रन की पारी खेली थी। ऐसे में वह उसी फॉर्म को इस मैच में भी जारी रखना चाहेंगे। गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। संभावित एकादश: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कागिसो रबाडा, और मोहम्मद सिराज।
जानकारी
ये हो सकते हैं इम्पैक्ट सब्स प्लेयर
GT: प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, साई किशोर, शाहरुख खान, और अशोक शर्मा। CSK: गुरजपनीत सिंह, अकील हुसैन, सरफराज खान, मैथ्यू शॉर्ट और मैट हेनरी।
स्टेडियम
कैसा है नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच का मिजाज?
नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में काली और लाल मिट्टी की अलग-अलग पिचें हैं। लाल मिट्टी की पिचें काली मिट्टी की तुलना में तेज गेंदबाजों को अधिक सहायता प्रदान करती हैं। यहां बल्लेबाजों को आमतौर पर रन बनाना आसान रहता है। हालांकि, शुरुआती कुछ ओवर चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। काली मिट्टी की पिच पर उछाल सामान्य होता है, लेकिन स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलती है। हाउस्टेट के मुताबिक, IPL में यहां पहली पारी का औसत स्कोर 177 रन है।
जानकारी
ऐसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम
एक्यूवेदर के मुताबिक, 21 मई को अहमदाबाद में अच्छी गर्मी होगी। दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे होगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
प्रदर्शन
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें
GT के लिए सुदर्शन ने पिछले 10 मैचों में 157.78 की स्ट्राइक रेट से 456 रन बनाए हैं। शुभमन के बल्ले से पिछले 10 मैचों में 443 रन निकले हैं। CSK के लिए सैमसन ने पिछले 10 मैच में 169.77 की स्ट्राइक रेट से 455 रन बनाए हैं। गेंदबाजों में कंबोज ने पिछले 10 मैच में 9.87 की इकॉनमी से 15 विकेट लिए हैं। GT से रबाडा ने पिछले 10 मैचों में 9.05 की इकॉनमी से 18 विकेट चटकाए हैं।
मुकाबला
कब और कहां देखें मुकाबला?
GT और CSK के बीच यह मुकाबला 21 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।