LOADING...
IPL 2026: GT ने टॉम बैंटन की जगह इस दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी को शामिल किया
एस्टरहुइजन ने पिछले महीने किया था टी-20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू (तस्वीर: एक्स/@Ben10Brevis)

IPL 2026: GT ने टॉम बैंटन की जगह इस दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी को शामिल किया

Apr 17, 2026
05:44 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में गुजरात टाइटंस (GT) ने दक्षिण अफ्रीका के कॉनर एस्टरहुइजन को अपने साथ शामिल किया है। उन्हें टॉम बैंटन की जगह पर टीम से जोड़ा गया है। बता दें कि बैंटन उंगली में चोट लगने के कारण बचे हुए सीजन से बाहर हो गए हैं। 24 साल के एस्टरहुइजन का यह IPL में पहला अनुभव होगा। वह GT में अपनी बेस प्राइस 75 लाख रुपये पर शामिल होंगे।

सीरीज 

एस्टरहुइजन ने पिछले महीने किया था टी-20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 

एस्टरहुइजन ने पिछले महीने ही न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। उस सीरीज में उन्होंने 5 मैचों में 200 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 50.00 और स्ट्राइक रेट 145.98 रहा था। अपने टी-20 करियर में उन्होंने 44 मैचों में 129.87 की स्ट्राइक रेट से 926 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 75 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 5 अर्धशतक लगाए।

GT 

GT ने जीते हैं 2 मैच

एस्टरहुइजन ने MI केप टाउन और हाल ही में SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स का भी प्रतिनिधित्व किया है। वह GT में जोस बटलर के लिए एक बैकअप विकेटकीपिंग विकल्प के तौर पर काम करेंगे। IPL 2026 में GT ने 2 मैच जीते हैं और 2 हारे हैं ,अब शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम शुक्रवार (17 अप्रैल) को अहमदाबाद में सबसे नीचे पायदान पर मौजूद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना करेगी।

Advertisement