LOADING...
IPL 2026: दूसरे चरण के शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले
IPL का आगाज 28 मार्च से होगा

IPL 2026: दूसरे चरण के शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

Mar 26, 2026
06:52 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के दूसरे चरण का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। लीग चरण के शेष 50 मुकाबले 13 अप्रैल से 24 मई तक देश के 12 शहरों में खेले जाएंगे। बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ में मुकाबले होंगे। पहले चरण का आगाज 28 मार्च से होगा। पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होगा।

डबल हेडर

8 डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे 

13 अप्रैल 2026 से टूर्नामेंट का दूसरा चरण एक बार फिर शुरू होगा, जब SRH और राजस्थान रॉयल्स (SRH) हैदराबाद में आमने-सामने होंगी। इसके साथ ही मुकाबलों का दिलचस्प दौर देखने को मिलेगा, जहां टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगी। दूसरे चरण में कुल 8 डबल हेडर मुकाबले होंगे, जिसमें दोपहर के मैच 3:30 बजे और शाम के मुकाबले 7:30 बजे से खेले जाएंगे, जिससे फैंस को भरपूर क्रिकेट का मजा मिलेगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पूरा शेड्यूल

Advertisement

पंजाब

RCB 2 मुकाबले रायपुर में खेलेगी

पंजाब किंग्स (PBKS) इस चरण में अपने घरेलू मुकाबले न्यू चंडीगढ़ और धर्मशाला में खेलेगी, जहां धर्मशाला में 3 मैच आयोजित होंगे। वहीं, RR जयपुर में 4 घरेलू मुकाबले खेलेगी। RCB अपने 3 घरेलू मैच बेंगलुरु और 2 मुकाबले रायपुर में खेलेगी। हालांकि, प्लेऑफ मुकाबलों कहां होंगे इसका ऐलान अभी नहीं किया गया है, जिसकी घोषणा बाद में की जाएगी। 3 राज्यों में विधानसभा चुनाव के कारण दूसरे चरण के शेड्यूल का ऐलान देरी से किया गया है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पहले चरण का पूरा शेड्यूल

Advertisement