LOADING...
IPL 2026, फाइनल: वाशिंगटन सुंदर ने RCB के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े
IPL 2026 के फाइनल मुकाबले में वाशिंगटन सुंदर ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026, फाइनल: वाशिंगटन सुंदर ने RCB के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े

May 31, 2026
09:49 pm

क्या है खबर?

गुजरात टाइटंस (GT) के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (50*) खेली। यह उनके IPL करियर का तीसरा और RCB के खिलाफ पहला ही अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 37 गेंदों में पूरा किया। उनकी इस पारी की बदौलत ही GT की टीम शुरुआती झटकों से उभरकर 155/8 का स्कोर बनाने में सफल रही। आइए उनके आंकड़े जानते हैं।

बल्लेबाजी

कैसी रही सुंदर की पारी और साझेदारी?

GT को पहले बल्लेबाजी करते हुए 55 रन के स्कोर पर तीसरा झटका लगा था। इसके बाद बल्लेबाजी पर आए सुंदर ने एक छोर संभालकर टीम के स्कोर आगे बढ़ाया। उन्होंने टीम के अन्य बल्लेबाजों के साथ छोटी-छोटी साझेदारी करते हुए टीम के स्कोर को 155 रन तक पहुंचाने में मदद की। इस दौरान उन्होंने पारी खत्म होने से एक गेंद पहले अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 37 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 50 रन बनाकर नाबाद रहे।

रिकॉर्ड

GT के लिए नंबर 4 या उससे नीचे सर्वाधिक अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज

इस अर्धशतकीय पारी के साथ सुंदर ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह IPL में GT के लिए नंबर-4 या उससे नीचे के क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए संयुक्त रूप से सर्वाधिक अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में हार्दिक पांड्या और डेविड वार्नर की बराबरी कर ली है। तीनों खिलाड़ियों ने इस क्रम पर 3-3 अर्धशतक जड़े हैं। सूची में विजय शंकर और शाहरुख खान दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 2-2 अर्धशतक जड़े हैं।

Advertisement

करियर

कैसा रहा है सुंदर का IPL करियर?

सुंदर ने अपना पहला IPL मुकाबला साल 2017 में खेला था। अब तक इस खिलाड़ी ने 83 मुकाबले खेले हैं और इसकी 61 पारियों में 21.14 की औसत और 135.37 की स्ट्राइक रेट से 888 रन बनाने में सफल रहे हैं। इसमें 3 अर्धशतक शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 55 रन का रहा है। गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने 68 पारियों में 38 की औसत से 40 विकेट भी चटकाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3/16 का रहा है।

Advertisement