LOADING...
IPL 2026, फाइनल: विराट कोहली ने जड़ा अपना सबसे तेज अर्धशतक, बने प्लेयर ऑफ द मैच
विराट कोहली ने जड़ा अपने IPL करियर का सबसे तेज अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026, फाइनल: विराट कोहली ने जड़ा अपना सबसे तेज अर्धशतक, बने प्लेयर ऑफ द मैच

Jun 01, 2026
12:35 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी (75*) खेली। यह उनके IPL करियर का 68वां और GT के खिलाफ 5वां अर्धशतक साबित हुआ, जिसे उन्होंने 25 गेंदों में पूरा किया। यह उनके IPL करियर का सबसे तेज अर्धशतक रहा। उनकी पारी से RCB की टीम ने जीत हासिल की, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

बल्लेबाजी

कैसी रही कोहली की पारी और साझेदारी?

GT से मिले 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB को कोहली और वेंकटेश अय्यर (32) ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी की। इसके बाद कोहली ने रजत पाटीदार (15) के साथ तीसरे विकेट के लिए 26 और टिम डेविड (24) के साथ 5वें विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी निभाई। कोहली 42 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्कों से 75 रन बनाकर नाबाद रहे।

रिकॉर्ड

कोहली ने जड़ा IPL में अपना सबसे तेज अर्धशतक

यह कोहली के IPL करियर का सबसे तेज अर्धशतक है। इससे पहले उन्होंने 2018 में राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 26-26 गेंदों में अर्धशतक पूरे किए थे। इसी तरह साल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 27 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। कोहली की इस पारी की बदौलत RCB की टीम लगातार दूसरी बार IPL का खिताब जीतने में सफल रही है। वह इस सीजन 650 से अधिक रन बनाने में सफल रहे हैं।

Advertisement

करियर

कैसा रहा है कोहली का IPL करियर?

कोहली ने IPL 2026 के दौरान ही लीग में अपने 9,000 रन पूरे किए हैं। उन्होंने अपने बेमिसाल करियर में 283 मैचों की 275 पारियों में लगभग 40 से अधिक की औसत के साथ 9,326 से अधिक रन बनाए हैं। वह लीग में 9 शतक और 68 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। IPL में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 113 रन रहा है। IPL के इतिहास में कोहली के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज 8,000 रन भी नहीं बना सका है।

Advertisement