IPL 2026 के फाइनल में रासिख सलाम डार ने चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके शानदार आंकड़े
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज रासिख सलाम डार ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने गुजरात टाइटंस (GT) के 3 अहम बल्लेबाजों को पवेलियन भेज विपक्षी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोक दिया। उनकी घातक गेंदबाजी के सामने GT 20 ओवर में 155/8 का स्कोर ही बना पाई। पूरे सीजन रासिख का प्रदर्शन शानदार रहा और उन्होंने RCB की सफलता में अहम भूमिका निभाई। आइए उनके आंकड़े जान लेते हैं।
गेंदबाजी
ऐसी रही रासिख की गेंदबाजी
फाइनल मैच में रासिख ने 4 ओवर गेंदबाजी की और 27 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। उनकी इकॉनमी रेट 6.80 की रही। इस खिलाड़ी ने निशांत सिंधु (20), राहुल तेवतिया (7) और राशिद खान (7) को अपना शिकार बनाया। पहले क्वालीफायर मुकाबले में भी रासिख ने GT के खिलाफ लाजवाब गेंदबाजी की थी। उन्होंने केवल 24 रन खर्च किए थे और 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था। उस मैच में RCB को 92 रन से जीत मिली थी।
प्रदर्शन
IPL 2026 में रासिख का रहा बेजोड़ प्रदर्शन
IPL 2026 के शुरुआती मुकाबलों में रासिख को मौके नहीं मिले थे। उन्होंने इस सीजन 12 मैच खेले और इसकी 12 पारियों में 21.31 की उम्दा औसत के साथ 19 विकेट अपने नाम किए। उनकी इकॉनमी रेट 9.45 की रही। रासिख ने एक बार 4 विकेट हॉल भी लिया और उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/24 का रहा। रासिख ने इस सीजन एक मेडन ओवर भी डाला। इस खिलाड़ी ने कुल 25 मैचों की 25 पारियों में 28 विकेट चटकाए हैं।