IPL 2026, फाइनल: RCB ने GT के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के फाइनल के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) की टीमें आमने-सामने हैं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। RCB और GT ने IPL के इतिहास में एक-एक खिताब जीते हैं। गत विजेता RCB लगातार दूसरी बार चैंपियन बनना चाहेगी, जबकि GT की टीम 2022 के बाद फाइनल जीतने की कोशिश करेगी।
टीम
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, और रसिख सलाम डार। गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, और मोहम्मद सिराज।
जानकारी
दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर
GT: प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, और साई किशोर। RCB: वेंकटेश अय्यर, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, और जॉर्डन कॉक्स
हेड-टू-हेड
दोनों टीमों के बीच रही है कांटे की टक्कर
IPL में दोनों टीमों के बीच 9 मुकाबले हुए हैं, जिसमें RCB ने 5 मैच जीतकर बढ़त हासिल की है, जबकि GT ने 4 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। इस सीजन दोनों टीमों के बीच 3 भिड़ंत हुई हैं। पहले मुकाबले में RCB ने 5 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की थी। इसके बाद खेले गए दूसरे मैच में GT ने 4 विकेट से बाजी मारी। आखिरी मुकाबले में RCB ने 92 रन (क्वालीफायर-1) से जीत हासिल की थी।
सफर
फाइनल तक ऐसा रहा दोनों टीमों का सफर
फाइनल तक RCB ने IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है और अब तक कुल 10 मैच जीते हैं। लीग स्टेज के 14 मैचों में से टीम ने 9 जीते और अंक तालिका में शीर्ष पर रही। इसके बाद टीम ने क्वालिफायर-1 में GT को हराकर फाइनल में जगह पक्की की। वहीं, GT ने लीग स्टेज में 9 मैच जीतकर प्लेऑफ में जगह बनाई थी। इसके बाद क्वालीफायर-1 में हारने के बाद GT ने क्वालीफायर-2 में जीत हासिल की थी।