LOADING...
IPL 2026, फाइनल: GT ने RCB को दिया 156 रन का लक्ष्य, वाशिंगटन सुंदर का अर्धशतक 
शुभमन गिल ने किया निराश (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026, फाइनल: GT ने RCB को दिया 156 रन का लक्ष्य, वाशिंगटन सुंदर का अर्धशतक 

May 31, 2026
09:20 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस (GT) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 155/8 के स्कोर बनाया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए मैच में GT के शीर्षक्रम ने निराश किया। इस बीच वाशिंगटन सुंदर (50*) ने संघर्ष करते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। RCB से रासिख सलाम ने 27 रन देते हुए 3 विकेट लिए। आइए GT की पारी पर एक नजर डालते हैं।

सलामी जोड़ी 

फाइनल में अच्छी शुरुआत नहीं दिला सके सुदर्शन और गिल

GT के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने फाइनल में निराश किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे GT के कप्तान गिल 8 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए। जोश हेजलवुड ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद सुदर्शन 12 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 12 रन बनाकर आउट हुए। GT ने पावरप्ले के बाद 45 रन तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवाए।

सुंदर 

सुंदर ने खेली संघर्षपूर्ण पारी 

नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए आए निशांत सिंधु ने 18 गेंदों में 20 रन बनाए। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर 23 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए। कसी हुई गेंदबाजी के सामने वाशिंगटन सुंदर ने एक छोर से निरंतर रन बनाए। उन्होंने पारी के आखिरी ओवर के दौरान 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह मौजूदा सीजन में उनके बल्ले से निकलने वाली तीसरी अर्धशतकीय पारी रही। वह 50 रन बनाकर नाबाद रहे।

Advertisement

जानकारी

इस सूची में शामिल हुए बटलर

बटलर ने 82.60 की स्ट्राइक रेट से 19 रन बनाए। वह IPL के फाइनल में तीसरी सबसे धीमी पारी (कम से कम 20 गेंद) खेलने वाले बल्लेबाज बने। मैथ्यू हेडन (54.83) और दिनेश कार्तिक (80.76) उनसे आगे हैं।

Advertisement

गेंदबाजी 

ऐसी रही RCB की गेंदबाजी 

क्रुणाल पांड्या ने इस बड़े मैच में किफायती गेंदबाजी की। बाएं हाथ के इस स्पिनर ने अपने 4 ओवर में 23 रन देते हुए एक विकेट लिया। जैकब डफी कोई विकेट नहीं ले सके। इस तेज गेंदबाज ने 9.50 की इकॉनमी रेट से 38 रन दिए। जोश हेजलवुड ने अपने 4 ओवर में 37 रन देते हुए 2 विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार ने 29 रन देते हुए 2 विकेट अपने नाम किए। रासिख सलाम ने 3 विकेट लिए।

Advertisement