LOADING...
IPL 2026 फाइनल 40 करोड़ दर्शकों ने देखा, टूर्नामेंट का सबसे ज्यादा देखा गया मैच बना
IPL 2026 का फाइनल RCB ने जीता था (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026 फाइनल 40 करोड़ दर्शकों ने देखा, टूर्नामेंट का सबसे ज्यादा देखा गया मैच बना

Jun 16, 2026
01:48 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 ने दर्शकों के मामले में नया रिकॉर्ड बना दिया। आधिकारिक प्रसारक जियोहॉटस्टार के अनुसार, इस संस्करण को कुल 120 करोड़ दर्शकों ने देखा जो पिछले साल के मुकाबले 7 प्रतिशत अधिक है। टूर्नामेंट का फाइनल अहमदाबाद में खेला गया, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। फाइनल को 40 करोड़ दर्शकों ने देखा जो टूर्नामेंट का सबसे ज्यादा देखा गया मैच साबित हुआ।

इतिहास

फाइनल मुकाबले ने रचा इतिहास 

जियोहॉटस्टार के अनुसार, IPL 2026 का फाइनल, जिसमें रजत पाटीदार की अगुवाई में RCB ने खिताब जीता की व्यूअरशिप दोगुनी रही। यह अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला IPL मैच बन गया, जिसे विभिन्न मंचों पर 40 करोड़ से अधिक दर्शकों ने देखा। प्रसारक ने यह भी बताया कि इस सीजन का कुल वॉच-टाइम 87,000 करोड़ मिनट तक पहुंच गया, जो एक अविश्वसनीय आंकड़ा है।

व्यूअरशिप

व्यूअरशिप में हुई जमकर उछाल

इस सीजन में डिजिटल खपत में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली। कनेक्टेड टीवी व्यूअरशिप में 22 प्रतिशत की शानदार वृद्धि दर्ज की गई, जबकि डिजिटल वीडियो व्यूज 2,500 करोड़ तक पहुंच गए। ये पिछले साल के मुकाबले 8 प्रतिशत अधिक हैं। डिजिटल मंचों पर क्षेत्रीय भाषाओं में देखने के समय की हिस्सेदारी में भी बड़ा उछाल आया और इसमें 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे साफ है कि दर्शकों की पहुंच लगातार बढ़ रही है।

Advertisement

जीत

फाइनल में RCB को मिली थी शानदार जीत 

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए मैच में GT ने पहले खेलते हुए 155/8 का स्कोर बनाया था। RCB के लिए रासिख सलाम डार ने 3 विकेट चटकाए थे। जवाब में RCB ने विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी (75*) की मदद से लक्ष्य हासिल किया था। टीम ने 18 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली थी। पाटीदार लगातार 2 खिताब जीतने वाले सिर्फ तीसरे कप्तान बने थे।

Advertisement