IPL 2026: डोनावन फरेरा ने PBKS के खिलाफ अर्धशतक, बने प्लेयर ऑफ द मैच
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 40वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 विकेट से हराया। मैच में जीत के लिए मिले 223 रन के लक्ष्य को RR ने 19.2 ओवर में हासिल किया। RR की इस जीत में डोनावन फरेरा की अहम भूमिका रही। इस दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने आक्रामक अंदाज में नाबाद 52 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह उनके IPL करियर का दूसरा अर्धशतक रहा।
पारी
फरेरा ने खेली मैच जिताऊ पारी
लक्ष्य का पीछा करते हुए जब RR ने 123 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट खोया, तब फरेरा क्रीज पर आए। उन्होंने 26 गेंदों में 52 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। अपनी इस अर्धशतकीय पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। उन्होंने शुभम दुबे के साथ मिलकर 5वें विकेट के लिए 32 गेंदों में 77 रन की अटूट साझेदारी की। दुबे 12 गेंदों में 31 रन बनाकर नाबाद रहे।
आंकड़े
ऐसा है फरेरा का IPL करियर
फरेरा ने अब तक IPL करियर में 11 मैच खेले हैं, जिसमें 23.87 की औसत और 148.06 की स्ट्राइक रेट के साथ 191 रन बनाए। इस बीच उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए। उन्होंने अपना पहला अर्धशतक इसी सीजन में SRH के खिलाफ लगाया था। बता दें कि यह उनका IPL में तीसरा ही सीजन है। वह इससे पहले एक सीजन में DC (2025) की टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।