IPL 2026: देवदत्त पडिक्कल ने CSK के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए लगातार दूसरा अर्धशतक (50) खेली। यह उनके IPL करियर का 13वां और CSK के खिलाफ दूसरा ही अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 28 गेंदों में पूरा किया। इससे पहले उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ पहले मैच में 61 रन की पारी खेली थी। आइए उनकी पारी और आंकड़े जानते हैं।
बल्लेबाजी
कैसी रही पडिक्कल की पारी और साझेदारी?
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी RCB को 37 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लग गया था। इसके बाद बल्लेबाजी पर आए पडिक्कल ने फिलिप सॉल्ट (46) के साथ दूसरे विकेट के लिए 56 रन और कप्तान रजत पाटीदार के साथ तीसरे विकेट के लिए 21 गेंदों में 58 रन की साझेदारी निभाते हुए टीम को मजबूती दी। इसके बाद पडिक्कल 29 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए।
करियर
कैसा रहा है पडिक्कल का IPL करियर?
25 वर्षीय पडि्डकल ने अपना IPL डेब्यू सितंबर, 2020 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ किया था। तब से लेकर अब तक वह 76 मैच खेल चुके हैं। वह 76 पारियों में 26.26 की औसत और 129.09 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,917 रन बना चुके हैं। लीग में उनके नाम 202 चौके और 62 छक्के दर्ज हैं। उनका इस लीग में उच्चतम स्कोर 101 रन का है। इसके अलावा वह 13 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं।