LOADING...
IPL 2026: DC बनाम RCB मुकाबले में इन खिलाड़ियों के बीच हो सकती है कड़ी टक्कर
RCB के खिलाफ मुकाबले में बड़ी पारी खेलना चाहेंगे DC के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (तस्वीर: एक्स@IPL)

IPL 2026: DC बनाम RCB मुकाबले में इन खिलाड़ियों के बीच हो सकती है कड़ी टक्कर

Apr 26, 2026
02:19 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। यह मुकाबला 27 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम साढ़े 7 बजे से खेला जाएगा। शानदार फॉर्म में चल रही RCB ने अपने 7 मैचों में से 5 जीते हैं, जबकि DC ने 3 जीत और 4 हार दर्ज की हैं। आइए जानते हैं इस मुकाबले में किन प्रमुख खिलाड़ियों के बीच मुकाबला हो सकता है।

#1

केएल राहुल बनाम भुवनेश्वर कुमार

अपने पिछले मुकाबले में ऐतिहासिक 152* रन की शतकीय पारी खेलने के बाद DC के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ होगा। हालांकि, उन्हें RCB के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। ESPN क्रिकइंफो के अनुसार, भुवनेश्वर ने 12 IPL पारियों में राहुल को सिर्फ 2 बार आउट किया है। हालांकि, राहुल ने इस मुकाबले में 111 रन बनाए हैं, लेकिन उनकी स्ट्राइक रेट मात्र 108.82 की रही है।

#2

विराट कोहली बनाम अक्षर पटेल

RCB के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली भी शानदार फॉर्म में हैं। ऐसे में DC की टीम उन्हें जल्द से जल्दी पवेलियन भेजना चाहेगी। चूंकि लुंगी एनगिडी का इस मैच में खेलना अनिश्चित है, इसलिए कप्तान अक्षर पटेल शुरुआत में ही गेंदबाजी करते नजर आ सकते हैं। हालांकि, बाएं हाथ के इस स्पिनर ने IPL की 13 पारियों में कोहली को सिर्फ एक बार आउट किया है, लेकिन इस मामले में कोहली की स्ट्राइक रेट भी 112.79 की रही है।

Advertisement

#3

रजत पाटीदार बनाम कुलदीप यादव

RCB को उनके कप्तान रजत पाटीदार से भी काफी मजबूती मिली है, जो मध्य ओवरों में बेहद आक्रामक रहे हैं। पाटीदार मुख्य रूप से स्पिनरों के खिलाफ अपनी महारत के लिए जाने जाते हैं और स्पिनरों के खिलाफ उनकी लड़ाई भी काफी चुनौतीपूर्ण रही है। कुलदीप यादव एक आकर्षक विकल्प साबित हो सकते हैं। अतीत में कुलदीप ने दो पारियों में पाटीदार को एक बार आउट किया है। हालांकि, पाटीदार की स्ट्राइक रेट 171.62 की है।

Advertisement