LOADING...
IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार ने LSG के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जानिए उनके आंकड़े 
भुवनेश्वर कुमार ने लिए 3 विकेट (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार ने LSG के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जानिए उनके आंकड़े 

Apr 15, 2026
09:45 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 23वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ उम्दा प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट लिए। उन्होंने चिन्नास्वामी स्टेडियम में किफायती गेंदबाजी भी की, जिसके चलते LSG की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 146 रन बनाए। आइए भुवनेश्वर की गेंदबाजी और उनके IPL के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

गेंदबाजी 

भुवनेश्वर कुमार ने लिए 3 विकेट

भुवनेश्वर ने अपने पहले ओवर में बिना कोई विकेट लिए 9 रन दिए। इसके बाद अपने दूसरे ओवर में उन्होंने में 8 रन दिए। अपने तीसरे ओवर में उन्होंने विपक्षी कप्तान ऋषभ पंत (1) का विकेट चटकाया। अपने आखिरी ओवर में उन्होंने जॉर्ज लिंडे (7) और मोहम्मद शमी (0) को लगातार 2 गेंदों पर पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने अपने 4 ओवर में 27 रन दिए। यह LSG के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

आंकड़े 

शानदार रहा है भुवनेश्वर का IPL करियर 

भुवनेश्वर ने अपना पहला IPL मुकाबला 2011 में खेला था। उन्होंने अब तक 195 मुकाबले खेले हैं और इसकी 195 पारियों में 27.24 की औसत और 7.71 की इकॉनमी रेट से 205 विकेट लिए हैं। उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल और 2 बार ही 5 विकेट हॉल लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/19 का रहा है। टूर्नामेंट में भुवनेश्वर से ज्यादा विकेट सिर्फ युजवेंद्र चहल (224) ने लिए हैं।

Advertisement