LOADING...
भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े
भुवनेश्वर कुमार ने इतिहास रच दिया है (फाइल तस्वीर)

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े

Apr 05, 2026
09:52 pm

क्या है खबर?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 11वें मुकाबले में इतिहास रच दिया है। वह क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने हैं। उन्होंने आयुष म्हात्रे (1) को आउट करते ही यह कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। भुवनेश्वर साल 2011 से दुनिया की सबसे महंगी लीग में खेल रहे हैं। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों और रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

करियर

ऐसा रहा है भुवनेश्वर का करियर 

भुवनेश्वर ने अपने 192वें IPL मैच में 200 विकेट पूरे किए हैं। उन्होंने 2011 में अपने IPL करियर की शुरुआत की थी। अपने एक दशक से लम्बे IPL करियर में उन्होंने लगभग 27 की औसत के साथ ये विकेट अपने नाम किए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 19 रन देते हुए 5 विकेट लेना रहा है। वह इस लीग में RCB से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पुणे वारियर्स से भी खेल चुके हैं।

गेंदबाज

इन गेंदबाजों ने चटकाए हैं IPL में सबसे ज्यादा विकेट 

IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट युजवेंद्र चहल के नाम है। उन्होंने 2013 में अपना पहला मुकाबला खेला था। इस खिलाड़ी ने 176 मैच की 174 पारियों में 22.68 की औसत से 224 विकेट लिए हैं। उन्होंने 8 बार 4 विकेट हॉल अपने नाम किए हैं। उन्होंने एक बार 5 विकेट हॉल भी लिया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/40 का रहा है। भुवनेश्वर के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (183) हैं।

Advertisement