IPL 2026: अक्षर पटेल अपनी छठी पारी में दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके, जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान अक्षर पटेल का बल्लेबाजी में बेहद खराब प्रदर्शन जारी है। वह चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ मैच में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके और सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए। अरुण जेटली स्टेडियम में DC की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी। इस सीजन में अक्षर के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
आंकड़े
IPL 2026 में खराब रही अक्षर की बल्लेबाजी
CSK के खिलाफ मैच में अक्षर सिर्फ 6 गेंदों में 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनकी पारी का अंत गुरजपनीत सिंह ने किया। IPL 2026 में DC की कप्तानी करते हुए उन्होंने 7 पारियों में 5.50 की खराब औसत और 89.18 की स्ट्राइक रेट के साथ सिर्फ 33 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने सिर्फ एक पारी में दहाई का आंकड़ा पार किया है। उनके स्कोर क्रमशः 2, 0, 2, 26*, 1, 2 और 0 रन रहे।
करियर
ऐसा है अक्षर का IPL करियर
अक्षर ने अपना पहला IPL मुकाबला साल 2014 में खेला था। उन्होंने अब तक 172 मुकाबले खेले हैं और इसकी 131 पारियों में 20.95 की औसत और 132.85 की स्ट्राइक रेट से 1,949 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले हैं। इस लीग में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 66 रन रहा है। दूसरी तरफ गेंदबाजी में उन्होंने 135+ विकेट अपने नाम किए हैं।