IPL 2026: अंगकृष रघुवंशी 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' से हुए आउट, देखें वीडियो
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 38वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के अंगकृष रघुवंशी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' (फील्डिंग में बाधा) के चलते आउट करार दिए गए। वह इकाना स्टेडियम में 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। थर्ड अंपायर द्वारा आउट दिए जाने के बाद रघुवंशी इस निर्णय से नाराज दिखे। उनके अलावा KKR के कोच अभिषेक नायर और ड्वेन ब्रावो भी इस फैसले से नाखुश नजर आए।
आउट
रघुवंशी के विकेट को लेकर हुआ विवाद
पारी के 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर रघुवंशी ने गेंद को मिड-ऑन की दिशा में खेला। वह रन दौड़ना चाहते थे, लेकिन दूसरे छोर पर खड़े उनके साथी कैमरून ग्रीन ने उन्हें मना किया। रघुवंशी आधा दौड़कर जब वापस क्रीज की तरफ दौड़ रहे थे, तब मोहम्मद शमी की थ्रो उन पर जा लगी। इसके बाद विपक्षी कप्तान ऋषभ पंत की अपील के बाद थर्ड अंपायर ने रघुवंशी को 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' करार दिया।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें वीडियो
What are your thoughts on the Obstructing the field decision in KKR vs LSG match? 📢 pic.twitter.com/oI4abxn4wu
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 26, 2026
जानकारी
IPL में ये खिलाड़ी हुए हैं 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' से आउट
क्रिकबज के मुताबिक, रघुवंशी IPL में इस तरह से आउट ओने वाले चौथे बल्लेबाज बने। उनसे पहले यूसुफ पठान (KKR बनाम PWI, 2013), अमित मिश्रा (DC बनाम SRH, 2019), और रविंद्र जडेजा (CSK बनाम RR, 2024) भी इस नियम से आउट हो चुके हैं।
नियम
क्या होता है 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड'?
कोई बल्लेबाज अगर गेंद को खेलने के बाद इरादतन विपक्षी टीम के फील्डर्स के काम में बाधा पहुंचाता है या अपने शब्दों और ऐक्शन से ध्यान भटकाता है, तो यह 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' होगा। नो बॉल होने या न होने से 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। कोई भी बल्लेबाज तब तक 'ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड' नहीं माना जाएगा जब तक उसने जानबूझकर बाधा न पहुंचाई हो या फिर उसने चोट से बचने के लिए ऐसा किया हो।