IPL 2026: DC के खिलाफ दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट हुए अजिंक्य रहाणे, देखें वीडियो
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 142/8 का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे बड़ी पारी नहीं खेल सके। वह 9 गेंदों में एक चौका और एक छक्के की मदद से 9 रन बनाकर आउट हुए। वह दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट हुए, जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
आउट
तीसरे ओवर के दौरान रन आउट हुए रहाणे
KKR की पारी का तीसरा ओवर मिचेल स्टार्क करने आए। उनके ओवर की आखिरी गेंद पर स्ट्राइक पर मौजूद फिन एलन ने तेज शॉट लगाया। यह शॉट बहुत तेज और सीधा था, जिस पर गेंदबाज स्टार्क ने अपना हाथ लगा दिया और गेंद नॉन स्ट्राइक एंड की स्टंप में जा लगी। जब गेंद से गिल्लियां बिखरी तब, रहाणे क्रीज से बाहर पाए गए। वह दुर्भाग्यपूर्ण ढगं से पहले विकेट के रूप में पवेलियन लौट गए।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
𝗖𝗮𝗻 𝘆𝗼𝘂 𝗯𝗲𝗹𝗶𝗲𝘃𝗲 𝗶𝘁? 😮
— IndianPremierLeague (@IPL) May 8, 2026
🎥 2⃣ of the unluckiest dismissals you will ever see in the space of 5⃣ deliveries 🫣
Delight for #DC 💙
Updates ▶️ https://t.co/NaWLphmJKY#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvKKR pic.twitter.com/sScNewgsFK