IPL 2026, 4 दिन शेष: प्लेऑफ में पहुंच सकती हैं ये 4 टीमें
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होनी है। पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होना है। इस सीजन में कुल 84 मैच खेले जाएंगे, जो कि आम तौर पर होने वाले 74 मैचों से 10 ज्यादा हैं। 2026 सीजन शुरू होने में अब बस 4 दिन बाकी हैं। ऐसे में उन 4 टीमों के बारे में जानते हैं, जिनके प्लेऑफ में पहुंचने की ज्यादा संभावना है।
#1
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम गत विजेता के रूप में चुनौती पेश करेगी।
इस समय RCB का बल्लेबाजी शीर्षक्रम मजबूत नजर आ रहा है।
टीम के पास विराट कोहली, फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार और जैकब बेथेल जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं।
टीम के पास अनुभवी गेंदबाज और अच्छे ऑलराउंडर भी मौजूद हैं।
ऐसे में RCB की टीम लीग स्टेज के बाद शीर्ष टीमों में रह सकती है।
#2
पंजाब किंग्स
पिछले सीजन के फाइनल में हारकर पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम उपविजेता रही थी।
इस बार पिछली गलतियों से सबक लेते हुए श्रेयस अय्यर अपनी कप्तानी में टीम को पहला खिताब दिलाने की कोशिश करेंगे।
PBKS के दल में अय्यर के अलावा भी अच्छे बल्लेबाज मौजूद हैं।
दूसरी तरफ गेंदबाजी विभाग में मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन और युजवेंद्र चहल जैसे विकल्प शामिल हैं।
ऐसे में हर विभाग में PBKS बेहद संतुलित नजर आ रही है।
#3
मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस (MI) एक बार फिर अनुभवी भारतीय खिलाड़ियों के साथ अपनी चुनौती पेश करेगी।
IPL के मंझे हुए खिलाड़ी क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा और तिलक वर्मा टीम की बल्लेबाजी को और भी मजबूत बनाते हैं।
जसप्रीत बुमराह के रूप में MI के पास मैच जिताऊ गेंदबाज हैं। वह अपने प्रदर्शन से मैच में अंतर पैदा कर देते हैं।
उनके अलावा दीपक चाहर और ट्रेंट बोल्ट भी अच्छे गेंदबाजी विकल्प हैं।
#4
दिल्ली कैपिटल्स
IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम 5वें स्थान पर रही थी। आगामी सीजन में अक्षर पटेल की कप्तानी में DC उम्दा प्रदर्शन करने के लिए बेताब होगी।
केएल राहुल टीम के सलामी बल्लेबाज होंगे। उनका पारी की शुरुआत करते हुए लगभग 50 का औसत से।
राहुल के अलावा ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर बल्लेबाजी क्रम को मजबूती देंगे।
गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव जैसी बड़े नाम टीम को खिताब का दावेदार बनाते हैं।