LOADING...
IPL 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह के ओवर में लगाए 2 छक्के, वीडियो वायरल
वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह के ओवर में लगाए 2 छक्के

IPL 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह के ओवर में लगाए 2 छक्के, वीडियो वायरल

Apr 07, 2026
10:41 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 13वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) के वैभव सूर्यवंशी ने मुंबई इंडियंस (MI) के जसप्रीत बुमराह के पहले ओवर के दौरान 2 छक्के लगाए। उन्होंने बुमराह की पहली ही गेंद पर बड़ा छक्का लगाते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। बुमराह के पहले ओवर में सूर्यवंशी ने 14 रन बटोरे, जिसमें 2 छक्के शामिल थे। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

सूर्यवंशी 

39 रन बनाकर आउट हुए सूर्यवंशी 

बारिश के व्यवधान के चलते मैच 11-11 ओवर का हुआ, जिसमें RR को सूर्यवंशी ने तेज शुरुआत दिलाई। वह 14 गेंदों में 39 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर आउट हुए। अपनी इस छोटी मगर विस्फोटक पारी में उन्होंने 1 चौका और 5 छक्के लगाए। आउट होने से पहले उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 80 रन की उम्दा साझेदारी की।

Advertisement

आंकड़े 

ऐसा है सूर्यवंशी का IPL करियर 

सूर्यवंशी ने अपने IPL करियर में अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसमें 37.40 की औसत और 218.71 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 374 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं। सूर्यवंशी ने IPL 2025 में 7 मुकाबले खेले और इसकी 7 पारियों में 36 की औसत और 206.55 की स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाने में सफल रहे थे। पिछले सीजन में उनके बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक निकला था।

Advertisement