NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: SRH बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े 
    अगली खबर
    IPL 2025: SRH बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े 
    SRH लगातार दूसरा मैच जीतना चाहेगी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025: SRH बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 26, 2025
    09:58 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 7वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से 27 मार्च (गुरुवार) को होगा।

    SRH ने IPL 2025 के अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) को 44 रनों से हराया था, वहीं LSG को अपने पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) से 1 विकेट से हार मिली थी।

    ऐसे में आइए मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातें जान लेते हैं।

    हेड-टू-हेड

    SRH को खिलाफ LSG का पलड़ा रहा है भारी 

    दोनों टीमों की भिड़ंत में अब तक LSG का पलड़ा भारी रहा है। SRH और LSG की टीमों के बीच IPL के इतिहास में अब तक कुल 4 मैच खेले गए हैं।

    इन मुकाबलों में 3 मैच LSG ने अपने नाम किए हैं और 1 मैच में SRH को जीत मिली है।

    पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच सिर्फ 1 मैच खेले गया था और यह मुकाबला SRH ने 10 विकेट से अपने नाम किया था।

    प्लेइंग इलेवन

    इस प्लेइंग इलेवन के साथ नजर आ सकती है SRH की टीम 

    पहले मैच में मिली शानदार जीत के कारण SRH अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेगी। बल्लेबाजी में इस टीम का शीर्ष क्रम काफी खतरनाक है।

    वह किसी भी गेंदबाजी क्रम के खिलाफ बड़े से बड़ा स्कोर बना सकते हैं। हालांकि, SRH को अपनी गेंदबाजी बेहतर करनी होगी।

    SRH की संभावित एकादश: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), सिमरजीत सिंह, हर्षल पटेल और मोहम्मद शमी।

    एकादश

    ये हो सकती है LSG की प्लेइंग इलेवन 

    LSG अपने चोटिल खिलाड़ियों के कारण कमजोर नजर आ रही है। आवेश खान, आकाश दीप और मयंक यादव अब तक टीम का हिस्सा नहीं बने हैं। पहले मैच में उनकी काफी कमी खली थी।

    टीम को अपनी फील्डिंग में भी काफी सुधार करना होगा। DC के खिलाफ उन्होंने काफी मौके गंवाए थे।

    LSG की संभावित एकादश: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर और रवि बिश्नोई।

    जानकारी

    ये हो सकते हैं इम्पैक्ट सब्स प्लेयर 

    LSG: एम सिद्धार्थ, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, आकाश सिंह और राजवर्धन हैंगरगेकर। SRH: सचिन बेबी, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, एडम जैम्पा और वियान मुल्डर।

    नजरें

    इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें 

    हेड के बल्ले से पिछले 10 मैच में 175.14 की स्ट्राइक रेट से 310 रन निकले हैं। अभिषेक ने पिछले 10 मैच में 194.57 की स्ट्राइक रेट से 254 रन बनाए हैं। ईशान ने DC के खिलाफ शानदार शतकीय पारी (106) खेली थी।

    LSG के लिए पूरन के बल्ले से पिछले 10 मैच में 396 रन निकले हैं।

    कमिंस ने पिछले 10 मैच में 9 विकेट लिए हैं। बिश्नोई के नाम पिछले 10 मैच में 8 विकेट है।

    ड्रीम इलेवन

    हमारी बेस्ट ड्रीम इलेवन और टीवी इंफो 

    विकेटकीपर: हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन और निकोलस पूरन (उपकप्तान)।

    बल्लेबाज: ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श।

    ऑलराउंडर: अभिषेक शर्मा (कप्तान), नितीश रेड्डी और एडेन मार्करम।

    गेंदबाज: पैट कमिंस, रवि बिश्नोई और शार्दुल ठाकुर।

    SRH और LSG के बीच होने वाला यह मैच 27 मार्च को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

    इस मैच को भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार ऐप पर लाइव देखा जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    इंडियन प्रीमियर लीग
    सनराइजर्स हैदराबाद
    लखनऊ सुपर जायंट्स

    ताज़ा खबरें

    शेयर बाजार आज बड़ी बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स चढ़ा 1,200 अंक ऊपर  शेयर बाजार समाचार
    दिल्ली-NCR में Vi की 5G सेवा शुरू, जानिए सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान दिल्ली
    बेंगलुरू कॉन्सर्ट विवाद में गायक सोनू निगम को राहत, जानिए क्या है पूरा मामला सोनू निगम
    IPL फिर हो रहा शुरू, जियो के इन प्लांस के साथ जियोहॉटस्टार पर मुफ्त में देखें IPL 2025

    IPL 2025

    IPL के एक संस्करण में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले खिलाड़ियों पर एक नजर  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB ने KKR को 7 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: पहले मैच में RCB ने KKR को हराया, देखें मैच के शानदार मोमेंट्स  कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2025: क्रुणाल पांड्या के नाम रहा पहला दिन, जानिए उनका प्रदर्शन और आंकड़े रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2025: आकाश चोपड़ा ने अजिंक्य रहाणे की कप्तानी पर उठाए सवाल, जानिए क्या कहा IPL 2025
    IPL 2025: DC बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास की अफवाहों को किया खारिज, दिया अहम बयान चेन्नई सुपरकिंग्स
    जोफ्रा आर्चर बने IPL इतिहास के सबसे महंगे गेंदबाज, मोहित शर्मा को पीछे छोड़ा राजस्थान रॉयल्स

    सनराइजर्स हैदराबाद

    IPL 2024 फाइनल: KKR और SRH का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2024 फाइनल: राहुल त्रिपाठी का KKR के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े IPL 2024
    IPL 2024 फाइनल: KKR बनाम SRH की एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगी टक्कर, जानिए पिच रिपोर्ट IPL 2024
    IPL 2024: SRH की टीम 113 पर ढेर, फाइनल के इतिहास में बनाया सबसे कम स्कोर इंडियन प्रीमियर लीग

    लखनऊ सुपर जायंट्स

    IPL 2024: क्विंटन डिकॉक DC के खिलाफ खेल सकते हैं बड़ी पारी, जानिए कारण IPL 2024
    IPL में DC और LSG का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: DC बनाम LSG का अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में होगा मुकाबला, जानिए पिच रिपोर्ट IPL 2024
    DC बनाम LSG: अभिषेक पोरेल ने जड़ा IPL 2024 में अपना दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े IPL 2024
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025