Page Loader
IPL 2025: एडम जैम्पा की जगह SRH ने रविचंद्रन स्मरण को टीम में किया शामिल
SRH ने रविचंद्रन स्मरण को टीम में किया शामिल (तस्वीर: एक्स/@ipchandravanshi)

IPL 2025: एडम जैम्पा की जगह SRH ने रविचंद्रन स्मरण को टीम में किया शामिल

Apr 14, 2025
10:24 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के बचे हुए सीजन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने रविचंद्रन स्मरण को अपने साथ शामिल किया है। दरअसल, SRH के लेग स्पिनर चोटिल एडम जैम्पा की जगह पर स्मरण को मौका मिला है। उन्हें 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर SRH ने अपने साथ जोड़ा है। उन्हें पहली बार इस लीग में किसी टीम ने खरीदा है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं

करियर 

स्मरण ने खेले हैं अब तक 6 टी-20 मैच 

स्मरण ने अब तक सिर्फ 6 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें 34.00 की औसत और 170.00 की स्ट्राइक रेट के साथ 170 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 1 अर्धशतक लगाया है। वह अब तक 7 प्रथम श्रेणी मैचों में 64.50 की औसत के साथ 516 रन बनाए हैं। अपने लिस्ट-A करियर में उन्होंने 10 मैचों में 72.16 की औसत के साथ 433 रन अपने नाम किए हैं। वह घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक से खेलते हैं।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

CSK 

CSK ने आयुष महात्रे को किया शामिल 

CSK के रुतुराज गायकवाड़ पहले ही चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। अब CSK ने उनकी जगह पर आयुष महात्रे को अपने साथ जोड़ा है। CSK ने आधिकारिक रूप से ये जानकारी दी है। दाएं हाथ के बल्लेबाज महात्रे घरेलू क्रिकेट में मुंबई का प्रतिनिधित्व करते हैं। 17 वर्षीय इस खिलाड़ी ने अब तक 9 प्रथम श्रेणी मैचों में 31.50 की औसत से 504 रन बनाए हैं। वह सीनियर स्तर पर टी-20 क्रिकेट नहीं खेले हैं।

ट्विटर पोस्ट

CSK ने किया आधिकारिक ऐलान