Page Loader
IPL 2025: शिमरोन हेटमायर ने GT के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
हेटमायर ने GT के खिलाफ लगाया अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: शिमरोन हेटमायर ने GT के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Apr 09, 2025
11:43 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 23वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) को गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ मैच में 58 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जीत के लिए मिले 218 रन के विशाल लक्ष्य को RR की टीम हासिल करने में नाकाम रही। RR से शिमरोन हेटमायर ने अर्धशतकीय पारी (52) खेली। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पारी 

ऐसी रही हेटमायर की पारी

हेटमायर ने 29 गेंदों में अपने IPL करियर का 5वां अर्धशतक लगाया। RR ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जब 68 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट खोया, तब हेटमायर क्रीज पर आए। उन्होंने लगातार गिर रहे विकेटों के बीच आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। इस बीच उन्होंने अनुभवी लेग स्पिनर राशिद खान के एक ओवर में छक्का और 1 चौका भी लगाया। वह 32 गेंदों पर 52 रन बनाकर आउट हुए।

आंकड़े 

ऐसा रहा है हेटमायर का IPL करियर

हेटमायर ने IPL में 2019 से लेकर अब तक 77 मैच खेले हैं। इसके 71 पारियों में उन्होंने 30.73 की औसत और 153.15 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,383 रन बनाए हैं। लीग में 75 के उच्चतम स्कोर के साथ उनके नाम 85 चौके और 91 छक्के दर्ज हैं। उन्होंने अब तक 5 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं। वह RR के अलावा DC और RCB से भी खेल चुके हैं।

लेखा-जोखा 

इस तरह से जीती GT की टीम 

शुभमन गिल (2) का विकेट जल्दी गिरने के बाद सुदर्शन ने अच्छी पारी खेली। उनके अलावा जोस बटलर (36), शाहरुख खान (36) और राहुल तेवतिया (24*) ने टीम का स्कोर 217/6 तक पहुंचाया। जवाब में RR ने यशस्वी जायसवाल (6) और नितीश राणा (1) के विकेट जल्दी खो दिए। इसके बाद संजू सैमसन (41) और शिमरोन हेटमायर (52) ने संघर्ष किया, लेकिन जीत नहीं दिला सके। GT से प्रसिद्ध कृष्णा सबसे सफल गेंदबाज (3/24) रहे।