
IPL 2025: सैम कर्रन ने PBKS के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 49वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के सैम कर्रन ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 88 रन की बेहतरीन पारी खेली।
यह उनके IPL करियर का छठा अर्धशतक रहा।
अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने डेवाल्ड ब्रेविस के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी भी निभाई।
उनकी पारी की मदद से CSK ने पहले खेलते हुए 190/10 का स्कोर बनाया।
आइए उनकी पारी और आंकड़ों के बारे में जानते हैं।
पारी
ऐसी रही कर्रन की पारी
CSK ने जब 21 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट खोया, तब कर्रन क्रीज पर आए।
उन्होंने एक छोर से गिर रहे विकेटों के बावजूद अच्छी रन गति से बल्लेबाजी की और 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
वह 47 गेंदों पर 9 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 88 रन बनाकर आउट हुए।
उन्होंने सूर्यांश शेडगे के एक ओवर में 2 छक्के और 2 चौके भी लगाए।
आंकड़े
ऐसा है कर्रन का IPL करियर
कर्रन ने अपने IPL करियर में 63 मैच खेले, जिसमें लगभग 25 की औसत और 136.63 की स्ट्राइक रेट के साथ 992 रन बनाए। इस बीच उन्होंने 6 अर्धशतक लगाए।
गेंदबाजी में उन्होंने 32.75 की औसत और 9.65 की इकॉनमी रेट के साथ 58 विकेट लिए।
IPL 2024 में उन्होंने 13 मैचों में 123.28 की स्ट्राइक रेट से 270 रन अपने नाम किए थे। दूसरी तरफ गेंदबाजी में उन्होंने 16 विकेट लिए थे।