NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: PBKS ने रोमांचक मुकाबले में RR को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    IPL 2025: PBKS ने रोमांचक मुकाबले में RR को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 
    PBKS प्लेऑफ में पहुंच गई है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025: PBKS ने रोमांचक मुकाबले में RR को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 18, 2025
    07:17 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 59वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 10 रन से हरा दिया। अब उसका प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय हो गया है।

    मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए PBKS ने 219/5 रन का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया था। जवाब में RR की टीम आखिरी तक लड़ी, लेकिन 7 विकेट के नुकसान पर 209 रन ही बना पाई।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डाल लेते हैं।

    लेखा-जोखा

    मैच का लेखा-जोखा 

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी PBKS के लिए नेहल वढेरा (70) और शशांक सिंह (59) ने अर्धशतकीय पारी खेली।

    आखिरी ओवरों में अजमतुल्लाह उमरजई ने 9 गेंदों में 21 रन जड़ दिए।

    जवाब में यशस्वी जायसवाल (50) और वैभव सूर्यवंशी (40) ने RR को 76 रन की शुरुआत दी।

    इसके बाद उनके नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। ध्रुव जुरेल (53) ने संघर्ष तो किया, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। हरप्रीत बरार ने 3 विकेट लिए।

    अर्धशतक

    नेहल ने बनाया अपना सर्वश्रेष्ठ IPL स्कोर

    नेहल ने मैच में 37 गेंदों का सामना किया और 70 रन बनाए। उनके बल्ले से 5 चौके और 5 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 189.19 की रही।

    यह उनके IPL करियर का चौथा और RR के खिलाफ पहला अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में पूरा किया।

    उन्होंने अपने IPL करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी बनाया। उन्होंने अब तक 31 मुकाबले खले हैं। इसकी 26 पारियों में 27.39 की औसत से 630 रन बनाने में सफल रहे हैं।

    पारी

    शशांक ने भी खेली शानदार पारी 

    शशांक 30 गेंदों पर 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 59 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी स्ट्राइक रेट 196.67 की रही। यह उनके IPL करियर का चौथा अर्धशतक रहा।

    वह IPL में 36 मैचों की 29 पारियों में 43.50 की औसत और 157.46 की स्ट्राइक रेट के साथ 696 रन बनाए हैं।

    IPL 2025 में उनके बल्ले से 10 पारियों में 68.25 की औसत और 151.66 की स्ट्राइक रेट के साथ 273 रन निकले हैं।

    बल्लेबाजी

    यशस्वी ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक

    यशस्वी ने 25 गेंदों का सामना किया और 9 चौके और 4 छक्कों की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए। उनकी स्ट्राइक रेट 200 की रही।

    यह इस संस्करण में उनका छठा और IPL करियर का 15वां अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने केवल 24 गेंदों में पूरा किया।

    IPL 2025 में वह 13 मैचों में 47.55 की औसत और 158.48 की स्ट्राइक रेट से 523 रन बना चुके हैं। अब ऑरेंज कैप भी उनके पास ही है।

    जीत

    जुरेल की पारी भी नहीं दिला पाई RR को जीत 

    जुरेल ने मैच में 31 गेंदों का सामना किया और 53 रन बनाए। हालांकि, वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।

    उनके बल्ले से 3 चौके और 4 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 170.97 की रही। इस संस्करण उनके बल्ले से दूसरा अर्धशतक निकला।

    उन्होंने अब तक 41 मुकाबले खेले हैं। इसकी 34 पारियों में 28.17 की औसत और 151.40 की स्ट्राइक रेट से 648 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 70 रन रहा है।

    सर्वोच्च स्कोर

    सवाई मानसिंह स्टेडियम पर सबसे बड़ा स्कोर 

    सवाई मानसिंह स्टेडियम में PBKS ने सर्वोच्च टीम स्कोर बनाया है।

    इससे पहले जयपुर के इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस (MI) के नाम दर्ज था, जब उन्होंने RR के खिलाफ इसी सीजन के दौरान 217/2 रन बनाए थे।

    अब तक के IPL के इतिहास में यह इस मैदान पर 5वां ऐसा स्कोर था, जिसमें किसी टीम ने 200 से अधिक रन बनाए हैं। जवाब में RR ने भी 200 से ज्यादा रन बनाए।

    जानकारी

    अंक तालिका पर एक नजर 

    इस जीत के साथ PBKS के 17 अंक हो गए हैं। वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बेहतर रन रेट और 17 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। गुजरात टाइटंस (GT) तीसरे और MI चौथे स्थान पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    पंजाब किंग्स
    राजस्थान रॉयल्स
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    हमास नेता मुहम्मद सिनवार का शव इजरायल का निशाना बनी गाजा सुरंग में मिला- रिपोर्ट इजरायल
    IPL 2025: PBKS ने RR को 10 रन से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: ट्रेविस हेड कोरोना संक्रमित पाए गए, LSG के खिलाफ मैच से हुए बाहर ट्रेविस हेड
    IPL 2025: PBKS ने रोमांचक मुकाबले में RR को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025

    IPL 2025

    IPL 2025 स्थगित होन से BCCI को कितना हो रहा नुकसान?  BCCI
    IPL 2025: शेष 16 मैच इन जगहों पर खेले जा सकते हैं, विदेशी खिलाड़ी वापस लौटे  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025 कब होगा फिर से शुरू? अहम तारीख आई सामने क्रिकेट समाचार
    IPL 2025: अब 25 की जगह 30 मई को होगा फाइनल मैच- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग

    पंजाब किंग्स

    IPL इतिहास में PBKS के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन  IPL 2025
    KKR बनाम PBKS: प्रियांश आर्य ने जड़ा IPL करियर का पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: प्रभसिमरन सिंह ने जड़ा KKR के खिलाफ दूसरा अर्धशतक, 1,000 रन भी पूरे किए IPL 2025
    KKR बनाम PBKS: बारिश के कारण रद्द हुआ मुकाबला, दोनों टीमों को मिला 1-1 अंक IPL 2025

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2025: RCB ने RR को 11 रन से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: RR बनाम GT मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  गुजरात टाइटंस
    IPL 2025: RR बनाम GT मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: शुभमन गिल ने इस सीजन में लगाया अपना चौथा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  शुभमन गिल

    क्रिकेट समाचार

    विराट कोहली की कप्तानी में टेस्ट डेब्यू करने वाले सभी खिलाड़ियों पर एक नजर  विराट कोहली
    IPL 2025: RCB को लग सकते हैं 2 बड़े झटके, इन स्टार खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2025 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में होने की संभावना IPL 2025
    IPL छोड़ 26 मई को अपने देश लौट सकते हैं दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी, जानिए कारण IPL 2025
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025